हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

Jailer 2 BO Collection: 19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, रजनीकांत की फिल्म ने अब तक कितनी की कमाई?

Jailer 2 Box Office Collection: रजनीकांत की ‘जेलर 2’ ने हर किसी का दिल जीत लिया है. फिल्म ने 800 करोड़ पार कर लिए हैं. वहीं फिल्म की स्टारकास्ट की एक्टिंग को भी खूब पसंद किया जा रहा है. चलिए जानते हैं फिल्म ने अब तक कितनी कमाई कर ली है.

विज्ञापन
'जेलर 2' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (pic credit- imdb)

Jailer 2 Box Office Collection: रजनीकांत की ‘जेलर 2’ चर्चाओं में बनी हुई है. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है. 19 दिनों में फिल्म ने करोड़ों का कलेक्शन कर मेकर्स को मालामाल कर दिया है. सोशल मीडिया पर भी फिल्म की स्टारकास्ट की खूब तारीफ की जा रही है. स्टारकास्ट की एक्टिंग ने ऑडियंस का दिल जीत लिया है. सोशल मीडिया पर रजनीकांत के एक्शन सीन्स भी खूब वायरल हो रहे हैं. ये ही वजह है कि बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 800 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. हालांकि वीकेंड के बाद फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिली है, लेकिन इसके बाद भी फैंस इसे पसंद कर रहे हैं. चलिए जानते हैं फिल्म ने अब तक कितनी कमाई कर ली है.

‘जेलर 2’ ने 19वें दिन कितनी की कमाई?

Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार रजनीकांत की फिल्म ने 19वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 3.40 करोड़ का कलेक्शन किया है. इसकी ऑक्यूपेंसी 13.2% रही. फिल्म के शोज 19वें दिन 7,995 शोज बुक हुए. वीकेंड के बाद से फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिली है, इसके बाद भी फिल्म ने करोड़ों का कलेक्शन कर मेकर्स की चांदी-चांदी करा दी है. अपकमिंग वीकेंड पर भी फिल्म की कमाई में उछाल देखने को मिलेगा, जिसे फिल्म की कमाई में और इजाफा देखने को मिल सकता है.

यह भी पढ़ें: कौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 4000 करोड़ की ‘रामायण’ में निभाया यंग ‘रावण’ का किरदार

विज्ञापन

फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन

रजनीकांत की फिल्म ने 19 दिनों में भारत में अब तक 459.70 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 537.75 करोड़ है. वहीं फिल्म ने दुनियाभर में अब तक 812 करोड़ की कमाई कर मेकर्स को मालामाल कर दिया है. रजनीकांत के फैंस उनकी एक्टिंग और उनके एक्शन सीन्स पर फिदा हो गए हैं. फिल्म की कहानी में एक्शन के साथ-साथ थ्रिलर और सस्पेंस से भरे सीन्स भी शामिल हैं. इस फिल्म में बाकी सितारों ने भी अपनी शानदार एक्टिंग से ऑडियंस का दिल जीता है.

यह भी पढ़ें: ‘आपने कहा बिना शर्ट के अच्छी बॉडी…’, सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का मजेदार जवाब वायरल

विज्ञापन

फिल्म में कौन-कौन?

‘जेलर 2’ में रजनीकांत के साथ-साथ विद्या बालन, मोहनलाल और मिथुन चक्रवर्ती भी लीड रोल में हैं. इन सितारों को साथ में देखकर फैंस ने खूब एन्जॉय किया. इसके साथ ही इन सितारों के एक्शन सीन्स भी फिल्म में देखने को मिल रहे हैं. रजनीकांत के साथ इन सितारों ने भी अपनी कमाल की एक्टिंग से ऑडियंस का दिल जीत लिया है. वहीं फिल्म में विजय सेतुपति और ऋतिक रोशन का भी कैमियो देखने को मिला. इन सितारों के कैमियो को भी खूब पसंद किया जा रहा है.

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola