हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

Jailer 2 Box Office Collection: 'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ जाएंगे होश!

Jailer 2 Box Office Collection: रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 14 दिन हो गए हैं. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है. दुनियाभर में फिल्म ने अब तक 700 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है.

विज्ञापन
'जेलर 2' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (pic credit- imdb)

Jailer 2 Box Office Collection: रजनीकांत की ‘जेलर 2’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 14 दिन हो गए हैं. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों की कमाई कर मेकर्स को मालामाल कर दिया है. रजनीकांत की फिल्म की स्टारकास्ट की एक्टिंग से लेकर फिल्म के गानों तक को खूब पसंद किया जा रहा है. सोशल मीडिया पर भी फिल्म को पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है. ये ही वजह है कि फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों की कमाई कर मेकर्स को मालामाल कर दिया है. फिल्म ने दुनियाभर में अब तक 700 करोड़ का कलेक्शन पार कर अपना नाम इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तमिल फिल्म में शामिल कर लिया है. चलिए जानते हैं अब तक फिल्म ने कितनी कमाई की है.

‘जेलर 2’ ने 14वें दिन कितनी की कमाई?

Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार ‘जेलर 2’ की कमाई में 14वें दिन गिरावट देखने को मिली. फिल्म ने 14वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 6.55 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. इसकी ऑक्यूपेंसी 16.1% रही. वहीं शोज की बात करें तो फिल्म के शोज 14वें दिन 10,542 रहे. फिल्म में रजनीकांत के साथ-साथ और भी सितारों की एक्टिंग को खूब पसंद किया जा रहा है. फैंस के बीच रजनीकांत की इस फिल्म का अलग ही क्रेज देखने को मिल रहा है. सोशल मीडिया पर फिल्म के सीन्स भी खूब वायरल हो रहे हैं.

यह भी पढ़ें: ‘वो मेरी फेवरेट…’, जेनिफर विंगेट संग अनबन की खबरों पर परिणीति चोपड़ा ने तोड़ी चुप्पी; वायरल वीडियो पर किया रिएक्ट

विज्ञापन

फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन

फिल्म ने भारत में अब तक 423 करोड़ का कलेक्शन किया. फिल्म का भारतीय कलेक्शन 495 करोड़ रहा. दुनियाभर में फिल्म ने अब तक 755.50 करोड़ की कमाई कर ली है. वहीं ये फिल्म इस कलेक्शन से साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तमिल फिल्म बन गई है. अपकमिंग दिनों में फिल्म की कमाई में और भी उछाल देखने को मिल सकता है. हालांकि अभी वीकेंड के बाद से फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिल रही है.

यह भी पढ़ें: Friday OTT Releases: इस शुक्रवार ओटीटी पर होगा मनोरंजन का धमाका! रिलीज हो रहीं ये 5 फिल्में-सीरीज

विज्ञापन

फिल्म की स्टारकास्ट

‘जेलर 2’ में रजनीकांत के साथ-साथ और भी सितारे बड़े पर्दे पर तहलका मचाते आ रहे हैं. इनमें विद्या बालन, मोहनलाल और मिथुन चक्रवर्ती का नाम शामिल है. इन सभी सितारों ने कमाल की एक्टिंग की है. वहीं विद्या बालन का धांसू अंदाज फैंस के दिल पर छा गया है. एक्ट्रेस की एक्टिंग की सोशल मीडिया पर खूब तारीफ हो रही है. रजनीकांत संग विद्या बालन की जोड़ी ने तहलका मचा दिया है. वहीं फिल्म में ऋतिक रोशन और विजय सेतुपति का भी धांसू कैमियो देखने को मिला. सोशल मीडिया पर इन सितारों के सीन्स भी खूब वायरल हो रहे हैं.

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola