अगस्त महीने में बॉक्स ऑफिस पर छिड़ेगी जंग, Yash की Toxic के सामने होंगी ये 4 बड़ी फिल्में
कन्नड़ सुपरस्टार यश की फिल्म 'टॉक्सिक' की रिलीज डेट सामने आ गई है. एक्टर ने आज फादर्स डे के मौके पर अपनी मूवी की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है. यह फिल्म अगस्त 2026 में सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि अगस्त में सिर्फ यश की फिल्म 'टॉक्सिक' ही नहीं बल्कि 4 और फिल्में रिलीज होने वाली है.

साउथ सुपरस्टार यश की फिल्म 'टॉक्सिक' का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. यह फिल्म जून में रिलीज होने वाली थी. लेकिन अब इस मूवी की रिलीज डेट टाल दी गई है. यह फिल्म 26 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. इस बात की जानकारी यश ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की है. 'टॉक्सिक' की रिलीज डेट के ऐलान के बाद यश के फैंस काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं. लेकिन आपको बता दें कि अगस्त 2026 में सिर्फ यश की 'टॉक्सिक' नहीं बल्कि चार और फिल्में भी सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है.
बंटवारा 1947
2 / 5बॉलीवुड सुपरस्टार सनी देओल की फिल्म 'बंटवारा 1947' भी अगस्त 2026 में रिलीज होने वाली है. इस मूवी में सनी पाजी के साथ प्रीति जिंटा अहम किरदार में नजर आने वाली है. यह मूवी 14 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है. यह मूवी भारत-पाकिस्तान के बंटवारे पर बनाई गई है.
ईथा
3 / 5मशहूर अभिनेत्री श्रद्धा कपूर की फिल्म 'ईथा' भी अगस्त में रिलीज होने को तैयार है. इस मूवी का टीजर हाल ही में रिलीज किया गया है, जिसे दर्शकों ने काफी ज्यादा पसंद किया है. श्रद्धा कपूर की फिल्म 'ईथा' 28 अगस्त को थिएटर्स में रिलीज होने वाली है.
भेड़िया 2
4 / 5बॉलीवुड सुपरस्टार वरुण धवन स्टारर फिल्म 'भेड़िया 2' का नाम मौजूद है. यह एक हॉरर-कॉमेडी फिल्म है, जिसका पहला पार्ट दर्शकों को काफी ज्यादा पसंद आया था. BOLLYWOOD hungama की रिपोर्ट के अनुसार यह मूवी 14 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. हाल ही में रिलीज हुई वरुण धवन की फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' लोगों को काफी ज्यादा पसंद आई थी.
वन फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट
5 / 5सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया स्टारर फिल्म 'Vvan' का भी नाम शामिल है. यह मूवी भी अगस्त 2026 में रिलीज होने को तैयार है. इस मूवी को दीपक मिश्रा के निर्देशन में तैयार किया जा रहा है. 'Vvan' 28 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.