जावेद जाफरी की पत्नी से हुई करोड़ों की ठगी, टैक्स सेटलमेंट का झांसा देकर हुआ फर्जीवाड़ा

Jaaved Jaaferi Defrauded Case: जावेद जाफरी की पत्नी हबीबा के साथ करोड़ों की धोखाधड़ी हो गई है. जालसाजों ने एक्टर की पत्नी को टैक्स सेटलमेंट का झांसा देकर उनके साथ फर्जीवाड़ा किया. चलिए जानते हैं आखिर पूरा मामला क्या है?

Jaaved Jaaferi Defrauded Case

Jaaved Jaaferi Defrauded Case: बॉलीवुड एक्टर जावेद जाफरी की पत्नी हबीबा जाफरी के साथ करोड़ों की ठगी हो गई है. टैक्स सेटलमेंट का झांसा देकर एक्टर की पत्नी के साथ जालसाजों ने फर्जीवाड़ा किया है. हालांकि इस मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही 6 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज हुआ है. पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने खुद को सरकारी अधिकारियों से जोड़कर एक्टर को परिवार को फंसा दिया. चलिए आपको भी बताते हैं जावेद जाफरी ने आगे क्या कुछ कहा?

विज्ञापन

क्या है पूरा मामला?

दरअसल अप्रैल 2024 में जावेद जाफरी की पत्नी हबीबा जाफरी को उनके अंधेरी वाले बंगले के प्रॉपर्टी टैक्स को लेकर बीएमसी का नोटिस मिला. इसके बाद उनकी मुलाकात बीएमसी अधिकारी महेश पाटिल से कराई गई, जिन्होंने टैक्स मामला सुलझाने का भरोसा दिया और बांद्रा के एक कमर्शियल प्रोजेक्ट में निवेश करने की सलाह दी. आरोपियों ने खुद को बड़े बिल्डरों से जुड़ा बताया और फर्जी दस्तावेज, तस्वीरें और वीडियो दिखाकर जाफरी परिवार का भरोसा जीता. भरोसे में आकर परिवार ने अपना फ्लैट और बंगला बेचकर करोड़ों रुपए निवेश कर दिए. पुलिस के मुताबिक ये पैसा कई अलग-अलग कंपनियों के खातों में ट्रांसफर किया गया.

विज्ञापन

घर पहुंचकर कराया रजिस्ट्रेशन

वहीं इस दौरान आरोपियों ने फर्जी रजिस्ट्रेशन भी कराए. रूपेश, देवेंद्र पडवल और अन्य लोग सरकारी मशीन जैसे डिवाइस लेकर जावेद जाफरी के परिवार के घर पहुंचे और उनके फोटोज, फिंगरप्रिंट और सिग्नेचर लिए. इसके बाद उन्होंने रजिस्ट्री पूरी होने का दावा किया. वहीं पकड़े गए आरोपी निशित पटेल ने फर्जी दस्तावेजों की बात को स्वीकार कर लिया है और क्राइम ब्रांच की टीम जांच में जुट गई है.

विज्ञापन

जांच में जुटी क्राइम ब्रांच की टीम

पुलिस अब ये भी पता लगा रही है कि इस तरीके की धोखाधड़ी इन जालसाजों ने और कितने लोगों के साथ की है. वहीं अब पकड़े गए आरोपी निशित पटेल को कोर्ट में पेश किया जाएगा और बाद में आरोपी को पुलिस हिरासत में भेज दिया जाएगा. वहीं मुंबई क्राइम ब्रांच अब पूरे नेटवर्क की जांच में जुट गई है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ