7 मिनट 2 सेकंड का वो गाना, जिसने माधुरी दीक्षित को बनाया रातोंरात स्टार; आज भी आइकॉनिक है म्यूजिक

Madhuri Dixit Birthday: बॉलीवुड की 'धक-धक गर्ल' माधुरी दीक्षित आज अपना 59वां जन्मदिन मना रही हैं. फिल्म इंडस्ट्री में एक्ट्रेस सालों से अपने डांस और अपनी एक्टिंग से ऑडियंस का दिल जीतती आ रही हैं. आज हम आपको एक्ट्रेस के उस आइकॉनिक गाने के बारे में बताने जा रहे हैं जिसने उन्हें रातों रात स्टार बना दिया था. आज भी ये गाना ऑडियंस का फेवरेट है.

Madhuri dixit iconic song
1 / 8

विज्ञापन

डेब्यू फिल्म

डेब्यू फिल्म2 / 8

माधुरी दीक्षित ने 17 साल की उम्र में ही इंडस्ट्री में कदम रख दिया था. एक्ट्रेस ने साल 1984 में आई फिल्म 'अबोध' से अपने करियर की शुरुआत की, लेकिन डेब्यू करने के बाद एक्ट्रेस ने कई फ्लॉप फिल्में दीं. साल 1988 में माधुरी दीक्षित की किस्मत ऐसी बदली कि वो रातोंरात इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस बन गईं.

विज्ञापन

इस फिल्म के गाने ने बदली किस्मत

इस फिल्म के गाने ने बदली किस्मत3 / 8

साल 1988 में एक्ट्रेस की 'तेजाब' फिल्म रिलीज हुई. इस फिल्म में एक्ट्रेस के साथ अनिल कपूर भी लीड रोल में थे. वहीं इस फिल्म के गाने आज भी आइकॉनिक है, लेकिन फिल्म का 'एक दो तीन' गाना ऐसा है जिसने माधुरी दीक्षित को फिल्म इंडस्ट्री का स्टार बना दिया.

एक्ट्रेस की लाइफ का टर्निंग पॉइंट

एक्ट्रेस की लाइफ का टर्निंग पॉइंट4 / 8

7 मिनट 2 सेकंड का 'एक दो तीन' गाना माधुरी दीक्षित के करियर का टर्निंग पॉइंट बन गया. फिल्म के रिलीज होते ही हर किसी की जुबान पर ये गाना ही सुनाई देता था. वहीं इस गाने में माधुरी दीक्षित के डांस मूव्स और एक्सप्रेशन्स ने चार चांद लगा दिए थे.

विज्ञापन

30 दिन तक की रिहर्सल

30 दिन तक की रिहर्सल5 / 8

'तेजाब' फिल्म के इस गाने के लिए माधुरी दीक्षित ने तकरीबन 30 दिनों तक रिहर्सल किया था. कोरियोग्राफर सरोज खान ने एक इंटरव्यू में बताया था कि मैंने माधुरी को कहा था कि ये गाना आसान नहीं है, लेकिन माधुरी ने बिना किसी झिझक के कहा कि मैं तैयार हूं.

गाने ने बनाया 'डांसिंग क्वीन'

गाने ने बनाया 'डांसिंग क्वीन'6 / 8

'एक दो तीन' गाने से माधुरी दीक्षित एक्ट्रेस के साथ-साथ डांसिंग क्वीन के नाम से भी मशहूर हो गई थीं. इस गाने ने एक्ट्रेस को बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस बना दिया था. वहीं गाने के साथ-साथ फिल्म में भी माधुरी के रोल को फैंस ने काफी पसंद किया था.

विज्ञापन

एक्ट्रेसेस के लिए बनीं कॉम्पिटिशन

एक्ट्रेसेस के लिए बनीं कॉम्पिटिशन7 / 8

'तेजाब' में माधुरी दीक्षित के साथ अनिल कपूर लीड रोल में नजर आए थे और इन दोनों की जोड़ी को ऑडियंस ने खूब पसंद भी किया था. इस फिल्म के बाद माधुरी दीक्षित बाकी एक्ट्रेसेस के लिए एक कॉम्पिटिशन बन गई थीं.

इन फिल्मों में किया काम

इन फिल्मों में किया काम8 / 8

इस फिल्म के बाद एक्ट्रेस कई टॉप फिल्मों में नजर आईं और 'बॉलीवुड क्वीन' बन गईं. इनमें 'राम लखन', 'दिल', 'साजन', 'बेटा', 'खलनायक', 'हम आपके हैं कौन', ' दिल तो पागल है' और 'देवदास' जैसी फिल्में शामिल हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन