8.1 IMDb रेटिंग वाली इस सीरीज का हर एपिसोड है दमदार, वीकेंड बिंज-वॉच के लिए है परफेक्ट

आप भी वीकेंड पर देखने के लिए कोई बेहतरीन सीरीज खोज रहे हैं, तो हम आपको 8 एपिसोड वाली एक ऐसी सीरीज के बारे में बताएंगे, जिससे आप वीकेंड पर देखने का प्लान बना सकते हैं. चलिए जानते हैं इस वेब सीरीज के बारे में.

Mitti Ek Nayi Pehchaan
1 / 6

ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन एमएक्स प्लेयर पर कई सारी सीरीज मौजूद है, जो दर्शकों को अपना शागिर्द बना रही है. लेकिन आज हम आपको एक ऐसी सीरीज के बारे में बताएंगे, जिसे आईएमडीबी ने 8 से ज्यादा की रेटिंग से नवाजा है. इस वेब सीरीज की कहानी एक ऐसे शख्स के इर्द-गिर घूमती हुई नजर आती है, जो अपनी जॉब को छोड़कर अपने गांव वापस लौटता है.

विज्ञापन

मिट्टी एक नई पहचान सीरीज

मिट्टी एक नई पहचान सीरीज2 / 6

दरअसल यह शख्स अपने दादाजी की मौत के बाद अपने गांव रवाना होता है. गांव पहुंचने के बाद उसे पता चलता है कि इसके परिवार वालों के ऊपर काफी कर्ज है और अगर टाइम पर ब्याज दर नहीं चुकाया तो उसकी खानदानी जमीन उसके हाथ से चली जाएगी.

विज्ञापन

मिट्टी एक नई पहचान सीरीज कहां देखें

मिट्टी एक नई पहचान सीरीज कहां देखें3 / 6

हम जिस सीरीज का जिक्र कर रहे हैं उसका टाइटल 'मिट्टी एक नई पहचान' है. इस सीरीज की तुलना लोग बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान की फिल्म 'स्वदेश' से करते हुए नजर आ रहे हैं.

मिट्टी एक नई पहचान सीरीज ओटीटी रिलीज

मिट्टी एक नई पहचान सीरीज ओटीटी रिलीज4 / 6

इस वेब सीरीज को देखने के बाद आपके चेहरे पर मुस्कान और दिलों को सुकून मिलने वाला है. सीरीज की सबसे बड़ी यूएसपी इस सीरीज की कास्टिंग में छिपा हुआ है. सीरीज की दर्शक जमकर तारीफ कर रहे हैं और दूसरों को देखने के लिए सुझाव भी दे रहे हैं.

विज्ञापन

मिट्टी एक नई पहचान सीरीज स्टार कास्ट

मिट्टी एक नई पहचान सीरीज स्टार कास्ट5 / 6

'मिट्टी एक नई पहचान' सीरीज में इश्वाक सिंह के साथ श्रुति शर्मा, योगेंद्र टिकू और अल्का अमीन जैसे कलाकारों ने अहम किरदार निभाया है. सीरीज में इश्वाक सिंह ने काफी शानदार एक्टिंग की है, उन्होंने राघव शर्मा का रोल प्ले किया है.

मिट्टी एक नई पहचान सीरीज आईएमडीबी रेटिंग

मिट्टी एक नई पहचान सीरीज आईएमडीबी रेटिंग6 / 6

अगर आपको गांव की सादगी पसंद है और राजनीति से ताल्लुक रखते हैं, तो यह सीरीज आपको काफी ज्यादा पसंद आने वाली है. इस सीरीज को आप अमेजन एमएक्स प्लेयर पर देख सकते हैं. सीरीज को आईएमडीबी पर 8.1 की जबरदस्त रेटिंग दी गई है. इस सीरीज को आपने एक बार देखना शुरू कर दिया, तो आप इसे पूरा देखे बिना नहीं रह पाएंगे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन