Ikka से 100 गुना ज्यादा धांसू है ये कोर्टरूम ड्रामा सीरीज, हर एपिसोड में मिलेगा बड़ा ट्विस्ट

OTT पर फिल्में और सीरीज देखने का शौक रखते हैं, तो इन दिनों ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कई सारी फिल्में और सीरीज जारी की गई है, जिसे देखने का प्लान बना सकते हैं. दरअसल, आज हम आपको एक ऐसी सीरीज के बारे में बताएंगे, जो Ikka से 100 गुना ज्यादा धांसू है. चलिए जानते हैं इसके बारे में.

Untouchables Series
1 / 5

अगर आपको सनी देओल की फिल्म इक्का पसंद आई है, तो आज हम आपको एक ऐसी सीरीज के बारे में बताएंगे, जिसे देखने के बाद आपको  इक्का मूवी फीकी लगने लगेगी. यह सीरीज साल 2018 में रिलीज की गई थी. इस सीरीज में सस्पेंस और थ्रिलर देखने को मिलने वाला है. सीरीज को 15 एपिसोड्स के साथ जारी किया गया था.  

विज्ञापन

अनटचेबल्स सीरीज

अनटचेबल्स सीरीज2 / 5

हम बात कर रहे हैं, साल 2018 की सीरीज 'अनटचेबल्स' की. इस सीरीज में विक्रम भट्ट, फाजिल खान, सोहराब खंडेलवाल, अमल शेरावत और जयेश राज ने अहम किरदार निभाया है, तो वहीं सीरीज में श्रिजिता डे ने लीड रोल प्ले किया था.

विज्ञापन

अनटचेबल्स सीरीज की कहानी

अनटचेबल्स सीरीज की कहानी3 / 5

इस वेब सीरीज की कहानी एक मेडिकल इंटर्न के इर्द-गिर्द घूमती हुई नजर आती है, जो अपने परिवार के लिए एस्कॉर्ट के तौर पर काम करती है. सीरीज में देखने को मिलता है एक दिन मेडिकल इंटर्न अपने क्लाइंट से मिलने जाती है, लेकिन जब उसकी आंख खुलती है तो क्लाइंट का मर्डर हो चुका होता है.

अनटचेबल्स सीरीज ओटीटी पर कहां देखें?

अनटचेबल्स सीरीज ओटीटी पर कहां देखें?4 / 5

सीरीज की कहानी यह से एक ऐसा मोड़ ले आती है, जिसके बाद मेडिकल इंटर्न की जिंदगी पूरी तरह बदल जाती है. सीरीज में मेडिकल इंटर्न का नाम नताशा है, जिसपर हत्या का आरोप लग जाता है, जिसके बाद एक वकील उसे इस आरोप से बरी करने की शानदार कोशिश करता हुआ नजर आता है.

विज्ञापन

अनटचेबल्स सीरीज जियो हॉटस्टार

अनटचेबल्स सीरीज जियो हॉटस्टार5 / 5

'अनटचेबल्स' सीरीज को दर्शकों ने काफी ज्यादा पसंद किया है. इस सीरीज को आईएमडीबी पर 10 में से 7.8 की जबरदस्त रेटिंग मिली है. इस सीरीज का डायरेक्शन कृष्णा भट्ट ने किया था. इस सीरीज को जियो हॉटस्टार (Jio Hotstar) पर देखा जा सकता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन