Bigg Boss से बाहर होते ही थप्पड़ कांड पर बोलीं Isha Malviya, किए ये बड़े खुलासे

Isha Malviya Interview, Bigg Boss 17: ‘बिग बॉस 17’ के घर से बाहर आने के बाद ईशा मालवीय ने खोले कई राज। आइए जानते हैं…

Isha Malviya Interview

Isha Malviya ने किए ये बड़े खुलासे। फोटो आभार- इंस्टाग्राम

विज्ञापन

Isha Malviya Interview, Bigg Boss 17: ‘बिग बॉस 17’ के फिनाले में कुछ ही टाइम रह गया है। ऐसे में शो का ट्विस्ट बढ़ता जा रहा है। हाल ही में शो में डबल एविक्शन हुआ, जो बेहद चौंकाने वाला था।

आयशा खान और ईशा मालवीय को बेघर कर दिया गया, जिसके बाद से दोनों चर्चा में है। अब बिग बॉस 17 से एलिमिनेशन के बाद ईशा मालवीय ने अपने इंटरव्यू में कई खुलासे किए हैं। आइए जानते हैं…

Advertisment

मैं बहुत खुश हूं- ईशा

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कहा जा रहा है कि ईशा ने अपने इंटरव्यू में कहा है कि उन्हें किसी बात से कोई फर्क नहीं पड़ता है। इस इंटरव्यू में ईशा ने उनके बिग बॉस 17 के सफर के बारे में भी पूछा गया। इसके जवाब में ईशा ने कहा कि इस शो से मैंने बहुत कुछ सीखा है। बिग बॉस के इस सफर से मैं बहुत खुश हूं। साथ ही मुझे इस बात की भी खुशी है कि शो मैं में नकली बनकर नहीं रही।

विज्ञापन

पोकिंग घटना पर बोलीं ईशा

इसके आगे ईशा ने पोकिंग घटना पर भी बात की। इस पर ईशा बोलीं कि इसकी शुरूआत अभिषेक ने की थी। मैंने उसे कभी कुछ नहीं कहा और वो हमेशा ही मुझे टारगेट करता था। बार-बार मुझे टारगेट करके को फुटेज हासिल करना चाहता था। उसने मेरे साथ कितना ही गलत क्यों नहीं किया, लेकिन मैंने कभी कुछ नहीं कहा। हालांकि अब वो फाइनल तक जा चुका है, लेकिन मैं उसकी असलियत जानती हूं और वो सब खुद को सही साबित करने में लगा रहता है।

विज्ञापन

थप्पड़ कांड पर जवाब देने से बचती नजर आई ईशा

जब ईशा से थप्पड़ कांड पर सवाल किया गया, तो इस पर उन्होंने कहा कि इस बारे में वो कुछ बात नहीं करना चाहती। फिर उनसे पूछा गया कि शो में वो समर्थ जुरेल को लेकर मना क्यों करती रही। इस पर ईशा ने कहा कि मैं नहीं जानती थी कि मेरे नाम को यूज करके वो शो में आएगा और इससे मुझे बहुत गुस्सा भी आया। इसलिए मैं इसे स्वीकार नहीं करना चाहती थी, हालांकि बाद में मैंने इसे मान लिया।

विज्ञापन

ईशा ने इस कंटेस्टेंट को बताया शो का विनर?

अपनी और समर्थ की लड़ाई के बारे में बात करते हुए ईशा ने कहा कि समर्थ गलत था क्योंकि उसे पता था कि उसे कैसे छेड़ना है। मन्नारा के बारे में बात करते हुए ईशा ने कहा कि वो टू-टाइमिंग कर रही है और मैंने बस इस सवाल को उठाया था। हालांकि मुझे नहीं लगता कि मैंने कुछ भी गलत कहा और ना ही मुझे इसका कोई पछतावा है। शो के विनर के बारे में पूछे जाने पर ईशा ने कहा कि ‘अंकिता इस शो की विनर की हकदार है और उन्हें ही ट्रॉफी भी मिलनी चाहिए।’

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ