क्या रिलेशनशिप में हैं Aamir Khan, आखिर क्यों हो रही ये चर्चा?

Aamir Khan: बॉलीवुड एक्टर आमिर खान ना सिर्फ अपनी प्रोफेशनल लाइफ बल्कि पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रहते हैं। इस वक्त भी आमिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं।

Aamir Khan

Aamir Khan

विज्ञापन

Aamir Khan: बॉलीवुड एक्टर आमिर खान किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में आ जाते हैं। आमिर अपनी प्रोफेशनल लाइफ को लेकर खूब चर्चा में रहते हैं, लेकिन इस बार आमिर के सुर्खियों में आने की वजह उनकी प्रोफेशनल नहीं बल्कि पर्सनल लाइफ है। जी हां, इस वक्त आमिर खान अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लाइमलाइट में आ गए हैं। आइए जानते हैं कि आखिर आमिर क्यों चर्चा में हैं?

आमिर की लाइफ में मिस्ट्री वुमेन?

दरअसल, रिपोर्ट्स की मानें तो दावा किया जा रहा है कि आमिर खान रिलेशनशिप में हैं और ये रिलेशनशिप बेहद सीरियस है। जैसे ही आमिर को लेकर ये खबर आई तो हर कोई एक्टर की मिस्ट्री वुमेन के बारे में जानने के लिए बेकरार हो उठा। News24 इस तरह की किसी भी अफवाह की पुष्टि नहीं करता है, लेकिन अगर दावों की मानें तो यही सुनने में आ रहा है कि आमिर खान रिलेशनशिप में हैं।

Advertisment

बेंगलूरु से हैं आमिर खान की मिस्ट्री वुमेन

फिल्मफेयर की रिपोर्ट की मानें तो सामने आया है कि आमिर खान की मिस्ट्री वुमेन बेंगलुरु से हैं। इतना ही नहीं बल्कि सुनने में तो ये भी आया है कि हाल ही में आमिर ने उन्हें अपने परिवार से भी मिलवाया है और ये मीटिंग ज्यादा अच्छी रही। इसके अलावा रिपोर्ट्स में आमिर की मिस्ट्री वुमेन के बारे में रिपोर्ट्स में उनकी प्राइवेसी को ध्यान में रखते हुए ज्यादा जानकारी नहीं दी गई है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Aamir Khan (@amirkhanactor_)

फिल्म ‘लवयापा’ के प्रमोशन में बिजी हैं आमिर

इतना ही नहीं बल्कि इस मीटिंग की बाद ये भी कयास लगाए जाने लगे हैं कि जल्दी ही आमिर खान की मिस्ट्री वुमेन की झलक भी सामने आ सकती है। वहीं, अगर आमिर खान की बात करें तो इन दिनों आमिर खान अपने बेटे जुनैद खान की फिल्म ‘लवयापा’ के प्रमोशन में बिजी हैं। इस दौरान को अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में भी चर्चा करते नजर आ जाते हैं।

विज्ञापन

दो शादियां कर चुके हैं आमिर

इसके अलावा अगर आमिर खान की पर्सनल लाइफ की बात करें तो आमिर खान इसके पहले दो शादियां कर चुके हैं। जी हां, आमिर खान की पहली शादी रीना दत्त से हुई थी। इस शादी से आमिर को दो बच्चे हैं, जिनका नाम जुनैद और आयरा हैं। वहीं, आमिर ने दूसरी शादी किरण राव से हुई थी और इस शादी के आमिर और किरण का बेटा आजाद है। हालांकि, आमिर की दोनों ही शादियां तलाक पर खत्म हुईं।

अफवाहें सच या झूठ?

वहीं, अब आमिर को लेकर सुनने में आ रहा है कि आमिर की लाइफ में तीसरी बार फिर से कोई नई पार्टनर आई है। इन अफवाहों पर अभी तक आमिर की ओर से कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है। देखने वाली बात होगा कि आमिर के बारे में ये अफवाहें सच निकलती हैं या झूठ?

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ