हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

जब बॉलीवुड एक्टर ने ठुकरा दी थी Christopher Nolan की ब्लॉकबस्टर फिल्म, 8.7 IMDb रेटिंग के साथ आज भी कर रही ट्रेंड

Christopher Nolan Blockbuster Movie: क्रिस्टोफर नोलन की फिल्में पूरी दुनिया में फेमस हैं. इसके बावजूद इस बॉलीवुड एक्टर ने उनकी इस ब्लॉकबस्टर फिल्म करने से मना कर दिया था. आइए जानते हैं कौन था वो अनोखा एक्टर?

विज्ञापन
Christopher Nolan Blockbuster Movie

Christopher Nolan Reject Movie: क्रिस्टोफर नोलन की जिस 8.7 IMDb रेटिंग वाली ब्लॉकबस्टर कल्ट फिल्म को ठुकराया गया था, वह ‘इंटरस्टेलर’ है, जो 2014 में रिलीज हुई थी. इसे मना करने वाले भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता दिवंगत इरफान खान थे. हॉलीवुड में अपनी बेहतरीन अदाकारी का लोहा मनवाने वाले इरफान खान ने एक बड़े और ऐतिहासिक प्रोजेक्ट का हिस्सा बनने के बजाय भारतीय सिनेमा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को प्राथमिकता दी थी.

यह भी पढ़ें: जल्द 100 करोड़ क्लब में एंट्री लेगी Dhamaal 4, फिल्म ने 7वें दिन की कितनी कमाई? जानें कलेक्शन

इरफान खान का फैसला

नोलन ने इरफान खान को Interstellar में डॉ. मैन का रोल ऑफर किया था, जो बाद में मैट डेमन ने किया. इरफान को यह रोल करने के लिए चार महीने अमेरिका में रहना होता. लेकिन उन्होंने मना कर दिया. उस समय इरफान The Lunchbox फिल्म पर काम कर रहे थे. वे भारत में रहकर इस फिल्म को पूरा करना चाहते थे. उन्होंने कहा कि वे शेड्यूल को एडजस्ट नहीं कर पाए. नोलन की टीम उन्हें शटलिंग की इजाजत नहीं दे सकी. इरफान ने बाद में बताया कि यह उनका सबसे मुश्किल फैसला था, लेकिन वे अपनी प्रतिबद्धता से मुकर नहीं सकते थे.

विज्ञापन

Interstellar की सफलता

Interstellar एक साइंस-फिक्शन फिल्म है. इसमें स्पेस, टाइम और परिवार की कहानी है. मैथ्यू मैककॉनाघी, जेसिका चेस्टेन और ऐनी हैथवे जैसे कलाकार इसमें हैं. फिल्म की विजुअल इफेक्ट्स, म्यूजिक और कहानी आज भी ट्रेंड करती है. लोग सोशल मीडिया पर इसके कोट्स और सीन शेयर करते रहते हैं. यह फिल्म IMDb टॉप मूवीज में जगह रखती है.

यह भी पढ़ें: Bandwaale से 10 गुना ज्यादा भौकाली है 6 एपिसोड की ये दमदार सीरीज, कहानी देख सहम

विज्ञापन

The Lunchbox का जादू

इरफान ने जो फिल्म चुनी, वह The Lunchbox थी. यह एक साधारण सी कहानी है जिसमें दावे वाले डिब्बे, अकेलेपन और दो दोस्तों की दोस्ती की. फिल्म छोटी थी लेकिन दिल छू गई. इरफान का किरदार बहुत यादगार बना. दुनिया भर में इस फिल्म की तारीफ हुई.

यह भी पढ़ें: 4 शादियां, 4 बीवियां! मशहूर एक्ट्रेस के पिता की पर्सनल लाइफ का वो सच, जिसे सुनकर घूम

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Archi Tiwari

नमस्कार, मैं आर्ची तिवारी हूं और वर्तमान में News 24 में एंटरटेनमेंट डेस्क पर कार्यरत हूं. इससे पहले मैंने बतौर सब-एडिटर के रूप में हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट संभाली है, जहां शोध-आधारित और तथ्यात्मक कंटेंट पर विशेष फोकस रहा. अंतरराष्ट्रीय मामलों और राष्ट्रीय समाचारों में भी मेरी गहरी रुचि है. मेरी शैक्षणिक पृष्ठभूमि में सिंघानिया यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से मास्टर डिग्री शामिल है. करियर की शुरुआत में फ्रीलांसिंग और कई संस्थानों में इंटर्नशिप से की है. मेरा उद्देश्य हमेशा विश्वसनीय, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित पत्रकारिता करना है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola