---विज्ञापन---

4 शादियां, 4 बीवियां! मशहूर एक्ट्रेस के पिता की पर्सनल लाइफ का वो सच, जिसे सुनकर घूम जाएगा सिर

Dolly Javed Personal Life Secret: मशहूर फैशन इंफ्लुएंसर और एक्ट्रेस उर्फी जावेद की छोटी बहन ने अपने बचपन से जुड़ा चौंकाने वाला खुलासा किया है, जिसे सुनकर आप हैरान रह जाएंगे. अपनी पर्सनल लाइफ का ये कड़वा सच बताकर उन्होंने लोगों का खराब मानसिकता पर प्रहार किया है.

---विज्ञापन---

Dolly Javed Emotional Revelation: मशहूर फैशन इंफ्लुएंसर और एक्ट्रेस उर्फी जावेद और उनकी बहन डॉली जावेद के पुराने दिन काफी दुखों से भरे थे. उन्होंने अपनी कला और मेहनत से आज ये मुकाम हासिल किया है. हाल ही में फिल्मीज्ञान को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने हैरान कर देने वाला खुलासा किया है, जिसे सुनकर आप हैरान रह जाएंगे.

यह भी पढ़ें: ‘बचपन में मेरा यौन शोषण…’, Sohail Khan का चौंकाने वाला खुलासा, पहली बार सुनाया दर्द

---विज्ञापन---

डॉली जावेद ने किया खुलासा

उर्फी की छोटी बहन डॉली जावेद ने जियो सिनेमा के रियलिटी शो ‘अलायंसेज’ (Alliances) में अपने बचपन के खौफनाक दिनों और अपने पिता के व्यवहार को लेकर कई हैरान करने वाले खुलासे किए हैं. डॉली ने पहले भी कई बार खुलकर बताया है कि उनके पिता (इमरू जावेद) ने 4 शादियां की हैं. वे अपने परिवार और बच्चों को छोड़कर अपनी पत्नियों के साथ अलग जिंदगी बिता रहे हैं.

कम उम्र में मां से की शादी

डॉली ने इंटरव्यू में बताया कि जब उनकी मां की शादी हुई, तब उनकी उम्र महज 16-17 साल थी. 23-24 साल की उम्र तक आते-आते उनकी मां की 4 बेटियां (उर्फी, उरुसा, अस्फी, डॉली) और एक बेटा (समीर) हो चुके थे. उर्फी के पिता स्वभाव से बेहद रूढ़िवादी और गुस्सैल थे. वे घर में छोटी-छोटी बातों पर झगड़ा करते थे और पूरी फैमिली को गंभीर मानसिक और शारीरिक टॉर्चर देते थे.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: ‘मुझसे रहा नहीं जा रहा…’, Sonam Wangchuk के सपोर्ट में आईं Sonakshi Sinha, लगातार मिल

पिता ने की 4 शादियां

डॉली बताती हैं कि ‘समाज को औरत पर ब्लेम डालना काफी आसान लगता है. लेकिन आखिर में व्यक्ति का असली रूप कभी न कभी बाहर आ ही जाता है. जब मां को छोड़ा, तब लोगों ने हमें ताने दिए. कहा- इसमें ही कमी थी, इसीलिए इसने दूसरी शादी की. इसके बाद जब उन्होंने तीसरी शादी की, तब लोगों को थोड़ा अजीब लगा. फिर जब उन्होंने चौथी शादी की, तब उन्हें सच्चाई समज आई. क्योंकि आखिर में इंसान का असली रंग अपने आप कभी ना कभी सामने आ ही जाता है.’

---विज्ञापन---

पिता के छोड़ने के बाद झेलनी पड़ी भारी कंगाली

पिता के दूसरी शादी करके घर से चले जाने के बाद पूरा परिवार गहरे वित्तीय संकट में डूब गया था. डॉली ने बताया कि घर में खाने, बिजली और गैस तक के पैसे नहीं थे. बच्चों की स्कूल फीस भरने और जिंदा रहने के लिए उनकी मां को अपने सोने के गहने और यहां तक कि घर के बेड और अलमारियां तक बेचनी पड़ी थीं. इतने मुश्किल हालातों के बावजूद उर्फी जावेद और उनकी बड़ी बहन उरुसा ने हिम्मत नहीं हारी. दोनों ने दिल्ली और मुंबई आकर काम करना शुरू किया, जिसके बाद धीरे-धीरे उनके घर के आर्थिक हालात सुधरे.

यह भी पढ़ें: Netflix पर तबाही मचा रही है 2 घंटे 20 मिनट की ये क्राइम-थ्रिलर फिल्म, क्लाइमैक्स का सस्पेंस उड़ा

---विज्ञापन---

First published on: Jul 16, 2026 05:57 PM

End of Article

About the Author

Archi Tiwari

नमस्कार, मैं आर्ची तिवारी हूं और वर्तमान में News 24 में एंटरटेनमेंट डेस्क पर कार्यरत हूं. इससे पहले मैंने बतौर सब-एडिटर के रूप में हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट संभाली है, जहां शोध-आधारित और तथ्यात्मक कंटेंट पर विशेष फोकस रहा. अंतरराष्ट्रीय मामलों और राष्ट्रीय समाचारों में भी मेरी गहरी रुचि है. मेरी शैक्षणिक पृष्ठभूमि में सिंघानिया यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से मास्टर डिग्री शामिल है. करियर की शुरुआत में फ्रीलांसिंग और कई संस्थानों में इंटर्नशिप से की है. मेरा उद्देश्य हमेशा विश्वसनीय, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित पत्रकारिता करना है.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola