हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

India Vs England सेमीफाइनल देखने पहुंचा बॉलीवुड, भारत की बल्लेबाजी देख झूमे रणबीर कपूर-आलिया भट्ट

India Vs England World Cup Semi Final: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत की जीत का जश्न देखने को मिला. इस दौरान बॉलीवुड के कई सितारे भी स्टेडियम में मैच देखने पहुंचे. सोशल मीडिया पर इन सितारों के वीडियोज वायरल हो रहे हैं, जिसमें ये सितारे जश्न मनाते दिखाई दे रहे हैं.

विज्ञापन

India Vs England World Cup Semi Final: मुंबई के वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला. टी20 वर्ल्डकप में भारत में इंग्लैंड को धूल चटा दी है. देश में चारों तरफ क्रिकेट लवर्स भारत की जीत का जश्न मना रहे हैं. वहीं बीते दिन मुंबई के वानखेड़े में बॉलीवुड के सेलेब्स भी मैच देखने पहुंचे. इस दौरान रणबीर कपूर और आलिया भट्ट भारत की शानदार बल्लेबाजी को देख झूमते नजर आए. सोशल मीडिया पर सेलेब्स का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो भारत की जीत का जश्न मनाते नजर आ रहे हैं.

वानखेड़े पहुंचे बॉलीवुड सितारे

वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच हाईवोल्टेज ड्रामे के बीच बॉलीवुड सेलेब्स इंडिया की जीत का जश्न मनाते नजर आए. बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर अपनी पत्नी आलिया भट्ट और अपनी बेटी राहा कपूर के साथ मैच देखने पहुंचे. रणबीर कपूर और राहा कपूर भारत की जर्सी पहने नजर आए और साथ में एन्जॉय भी करते दिखाई दिए. सोशल मीडिया पर रणबीर कपूर की फैमिली का वीडियो वायरल हो रहा है.

यह भी पढ़ें: The Kerala Story 2 अब तक नहीं कमा पाई 50 करोड़, O Romeo भी लाखों में सिमटी!

विज्ञापन

भारत की जीत का मनाया जश्न

वहीं अनिल कपूर भी मैच का लुत्फ उठाने के लिए वानखेड़े स्टेडियम पहुंचे. हाल ही में अनिल कपूर की फिल्म ‘सूबेदार’ प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई है. वहीं अब अनिल कपूर को वानखेड़े स्टेडियम में देख फैंस भी काफी खुश हुए. अनिल कपूर के साथ-साथ स्टेडियम में वरुण धवन भी मैच देखते नजर आए. सोशल मीडिया पर कई फोटोज और वीडियोज वायरल हो रहे हैं जिनमें अनिल कपूर और वरुण धवन साथ में मैच देखते नजर आ रहे हैं. वहीं अनिल कपूर और वरुण धवन के साथ नीता अंबानी भी मैच का लुत्फ उठाती नजर आईं.

यह भी पढ़ें: तलाक की अफवाहों के बीच Trisha संग नजर आए Thalapathy Vijay, वायरल तस्वीरों ने मचाया हड़कंप

विज्ञापन

ये सितारे भी आए नजर

बॉलीवुड के सितारों के अलावा क्रिकेट जगत के दिग्गज सितारे भी मैच का आनंद लेते दिखाई दिए. महेंद्र सिंह धोनी और रोहित शर्मा का भी वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो भारत की जीत पर खुशी से झूमते नजर आ रहे हैं. महेंद्र सिंह धोनी अपनी पत्नी साक्षी धोनी के साथ मैच देखने पहुंचे थे. मैच के दौरान एमएस धोनी का नया लुक देखने को मिला, जो काफी वायरल भी हो रहा है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola