Independence Day 2026: 'उरी' से 'शेरशाह' तक, 15 अगस्त पर देखें ये 5 देशभक्ति से भरी फिल्में; OTT पर हैं मौजूद

Independence Day 2026: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आप OTT पर घर बैठकर देशभक्ति से भरी 5 फिल्में बिंज वॉच कर सकते हैं. इन फिल्मों में भारतीय जवानों के बारे में दिखाया गया है. चलिए जानते हैं लिस्ट में किन-किन फिल्मों का नाम शामिल है.

Independence Day 2026
1 / 6

Independence Day 2026: भारत में आज 80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया जा रहा है. इस दिन हमारे देश को अंग्रेजों से मुक्ति मिली थी. इस ऐतिहासिक दिन को भारत की जनता हर साल खुशी-खुशी सेलिब्रेट करती है. बॉलीवुड में भी बहुत सी ऐसी फिल्में हैं जो देशभक्ति से भरी हुई हैं और इस खास मौके पर घर पर बैठकर फैमिली के साथ देखने के लिए ये फिल्में बेस्ट चॉइस हैं.  

विज्ञापन

उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक

उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक2 / 6

विक्की कौशल की 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' फिल्म भी इस लिस्ट में शामिल है. साल 2019 में रिलीज हुई इस फिल्म में साल 2016 में हुए उरी आतंकी हमले की घटना को दिखाया गया है. साथ ही दिखाया गया है कि साल 2019 में भारत के जवानों ने दुश्मनों पर सर्जिकल स्ट्राइक करके बदला लिया था. इस फिल्म में विक्की कौशल के साथ मोहित रैना भी लीड रोल में थे. वहीं इसे आप जी5 पर देख सकते हैं.

विज्ञापन

शेरशाह

शेरशाह3 / 6

सिद्धार्थ मल्होत्रा की 'शेरशाह' को भी ऑडियंस ने खूब पसंद किया था. साल 2021 में रिलीज हुई इस फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा ने कारगिल युद्ध में शहीद हुए विक्रम बत्रा की कहानी को दिखाया है. फिल्म में विक्रम बत्रा का किरदार सिद्धार्थ मल्होत्रा ने बखूबी निभाया है. इस फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ कियारा आडवाणी भी लीड रोल में हैं. ये प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है.

सरदार उधम सिंह

सरदार उधम सिंह4 / 6

साल 2021 में आई विक्की कौशल की इस फिल्म का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है. फिल्म की कहानी सरदार उधम सिंह की लाइफ पर आधारित है. वहीं फिल्म में जलियांवाला बाग हत्याकांड की कहानी को भी दिखाया गया है. फिल्म में विक्की कौशल ने सरदार उधम सिंह का किरदार निभाया है. वहीं इस फिल्म को आप प्राइम वीडियो पर बिंज वॉच कर सकते हैं.

विज्ञापन

केसरी

केसरी5 / 6

अक्षय कुमार की 'केसरी' में भी देशभक्ति देखने को मिलती है. साल 2019 में रिलीज हुई इस फिल्म में सारागढ़ी के ऐतिहासिक युद्ध के बारे में दिखाया है. इस फिल्म ने सिनेमाघरों में रिलीज होते ही ऑडियंस का दिल जीत लिया था. वहीं फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी तहलका मचा दिया था. इस फिल्म को आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.

परमाणु

परमाणु6 / 6

साल 2018 में आई जॉन अब्राहम की इस फिल्म में भी देशभक्ति देखने को मिलती है. इस फिल्म की कहानी साल 1998 में पोखरण में भारतीय सेना ने किए परमाणु बम टेस्ट के बारे में दिखाया गया है. फिल्म में जॉन अब्राहम के साथ-साथ डायना पेंटी और बोमन ईरानी लीड रोल में हैं. इस फिल्म को आप जी5 पर देख सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन