थिएटर्स के बाद OTT पर धमाल मचाएगी वरुण धवन की 'है जवानी तो इश्क होना है', जानें कहां होगी स्ट्रीम?
बॉलीवुड सुपरस्टार वरुण धवन की फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' 05 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, जिसे दर्शकों का काफी ज्यादा प्यार सपोर्ट मिला था. लेकिन अब फैंस इस मूवी का ओटीटी पर बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. अगर आप भी वरुण की फिल्म का ओटीटी पर इंतजार कर रहे हैं, तो आज हम आपको इसके बारे में बताएंगे.

वरुण धवन स्टारर फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' 05 जून को थिएटर्स में रिलीज की गई थी. यह एक रोमांटिक-कॉमेडी ड्रामा फिल्म है, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया है. यह मूवी अभी भी बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन कर रही है. लेकिन अब दर्शक फिल्म का ओटीटी पर बेसब्री से इंतजार करते हुए नजर आ रहे हैं. चलिए जानते हैं कि यह फिल्म किस ओटीटी पर स्ट्रीम होने वाली है.
है जवानी तो इश्क होना है फिल्म
2 / 5वरुण धवन की फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' को डेविड धवन ने डायरेक्ट किया है. फिल्म में वरुण के साथ मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े अहम किरदार में नजर आई है. इस मूवी ने बॉबी देओल की फिल्म बंदर को बॉक्स ऑफिस पर पूरी तरह पस्त कर दिया है. फिल्म है जवानी तो इश्क होना है ने पहले दिन 7.75 करोड़ रुपये छापे थे. इस मूवी ने 17 दिनों में 50.60 करोड़ रुपये का कारोबार किया है. ऐसे में फैंस अब यह जानना चाहते हैं कि मूवी ओटीटी पर कहां रिलीज होने वाली है.
है जवानी तो इश्क होना है फिल्म की कहानी
3 / 5आपको बता दें कि फिल्म है जवानी तो इश्क होना है को रिलीज हुए आज यानी 22 जून को 18 दिन हो चुके हैं और यह फिल्म अभी भी सिनेमाघरों में कोहराम मचा रही है. हालांकि, अब यह पता चल गया है कि यह फिल्म का डिजिटल राइट्स को ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 (ZEE5) ने अपने नाम कर लिया है. यह मूवी जी5 पर स्ट्रीम होने वाली है.
है जवानी तो इश्क होना है फिल्म ओटीटी पर कहां होगी रिलीज
4 / 5हालांकि, मेकर्स ने अभी तक फिल्म की ओटीटी रिलीज को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है. लेकिन अक्सर देखा जाता है कि कोई भी फिल्म थिएटर में रिलीज होने के करीब 40-60 दिन के अंदर ओटीटी पर स्ट्रीम कर दी जाती है.
है जवानी तो इश्क होना है फिल्म के स्टार कास्ट
5 / 5डेविड धवन के डायरेक्शन में बनी वरुण धवन की फिल्म ने दुनिया भर में 70 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है. आपको बता दें कि इस मूवी के साथ डेविड धवन और वरुण धवन ने 5 साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी की है. इस मूवी में जॉनी लीवर, राजपाल यादव और चंकी पांडे का किरदार लोगों को काफी ज्यादा पसंद आया है.