हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

OTT पर आते ही दर्शकों की पहली पसंद बनी 2 घंटे 20 मिनट की ये कोर्टरूम ड्रामा, फैंस जमकर कर रहे तारीफ

ओटीटी पर हर हफ्ते फिल्में और सीरीज रिलीज होती है, जो दर्शकों को काफी पसंद आती है. 10 जुलाई को एक ऐसी ही मूवी रिलीज हुई है, जो आते ही ओटीटी पर कोहराम मचा रही है. चलिए जानते हैं इस मूवी के बारे में.

विज्ञापन
Ikka Film कहां देखें?

बॉलीवुड सुपरस्टार सनी देओल की मच अवेटेड फिल्म ओटीटी पर रिलीज कर दी गई है. इस मूवी को दर्शकों का भरपूर प्यार और सपोर्ट मिल रहा है. यह मूवी रिलीज होते ही 24 घंटे में नंबर-1 की कुर्सी पर कब्जा जमा लिया है. इस मूवी ने कई टॉप मूवी को पीछे छोड़ दिया है. सनी पाजी की यह मूवी 10 जुलाई को ओटीटी पर रिलीज की गई है. यह एक कोर्टरूम ड्रामा फिल्म है, जिसका दर्शक लंबे समय से इंतजार कर रहे थे. लेकिन अब यह मूवी स्ट्रीम कर दी गई है, जिसे लोग धड़ल्ले से देख रहे हैं.

यह भी पढ़ें: घर बैठे वीकेंड हो जाएगा 10 गुना मजेदार, Netflix पर देखें ये 5 दमदार फिल्में

कहां देखें सनी देओल की फिल्म ‘इक्का’

हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं, वो और कोई नहीं सनी देओल और अक्षय खन्ना की मूवी ‘इक्का’ है. फिल्म को दिग्गज निर्देशक सिद्धार्थ पी मल्होत्रा ने डायरेक्ट किया है. इस मूवी में कई बड़े सितारे नजर आए हैं. इस मूवी में सनी देओल ने वकील का किरदार निभाया है, जिसे देखने के बाद उनके फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं. फिल्म की कहानी की एक ऐसे वकील के इर्द-गिर्द घूमती हुई नजर आती है, जो पीड़ितों के हक की लड़ाई लड़ता है. लेकिन उस वकील की जिंदगी में उस वक्त भूचाल आ जाता है, जब उसे अपनी जिंदगी में आरोपी (अक्षय खन्ना) का केस लड़ना पड़ता है.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Marco से 10 गुना ज्यादा खौफनाक है SonyLIV की ये 5 सस्पेंस-थ्रिलर फिल्में, IMDb पर भी मिली शानदार रेटिंग

Netflix पर नंबर-1 बनी ‘इक्का’

फिल्म ‘इक्का’ में सनी देओल और अक्षय खन्ना के अलावा संजीदा शेख, दीया मिर्जा, तिलोतमा और आकांशा रंजन अहम किरदार में नजर आ रही है. यह फिल्म आपको अंत तक बोर नहीं होने देती है. सनी पाजी की फिल्म ‘इक्का’ को आप पूरे परिवार के साथ देखने का प्लान बना सकते हैं. यह मूवी ओटीटी प्लेटफॉर्म Netflix पर रिलीज की गई है. फिल्म ‘इक्का’ को दर्शकों के साथ क्रिटिक्स का भी सपोर्ट मिलता हुआ नजर आ रहा है. सनी देओल की फिल्म ‘इक्का’ ने साउथ सुपरस्टार राम चरण की फिल्म ‘पेद्दी’ को पीछे छोड़ दिया है. ‘इक्का’ फिल्म नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बन गई है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola