Marco से 10 गुना ज्यादा खौफनाक है SonyLIV की ये 5 सस्पेंस-थ्रिलर फिल्में, IMDb पर भी मिली शानदार रेटिंग

अगर आपको सस्पेंस-थ्रिलर वाली फिल्में देखना पसंद करते है, तो आज हम आपको सोनी लिव की 5 शानदार फिल्मों के बारे में बताएंगे, जिसे देखने के बाद आपको Marco फिल्म फीकी लगने लगेगी. चलिए जानते  हैं इन मूवीज के बारे में.

Sonyliv film
1 / 6

ओटीटी प्लेटफॉर्म हर महीने कई सारी फिल्में और सीरीज रिलीज की जाती है. अगर आपके पास भी सोनी लिव का सब्सक्रिप्शन मौजूद है, तो आज हम आपको 5 शानदार मूवी के बारे में बताएंगे, जिसमें आपको Marco फिल्म से भी ज्यादा सस्पेंस-थ्रिलर देखने को मिलने वाला है. इन मूवीज की खास बात यह  है कि हर एक मिनट पर नया मोड़ देखने को मिलने वाला है.

विज्ञापन

गार्गी

गार्गी2 / 6

लिस्ट में पहला नाम साल 2022 में आई फिल्म 'गार्गी' का आता है. इस मूवी में साई पल्लवी ने अहम किरदार निभाया है, उन्होंने फिल्म में  एक स्कूल टीचर की भूमिका निभाई है. इस मूवी का क्लाइमैक्स दर्शकों को काफी ज्यादा पसंद आई थी. इस मूवी को आईएमडीबी पर  8.1 की रेटिंग देखने को मिलने वाली है.

विज्ञापन

कलमकावल

कलमकावल3 / 6

दूसरे नंबर मामूट्टी की साइकोलॉजिकल-थ्रिलर मूवी Kalamkaval का नाम मौजूद है. इस मूवी की कहानी आपको अंत तक बांधकर रखने में कामयाब रहती है. इस मूवी को IMDb पर 7.2 की जबरदस्त रेटिंग देखने को मिली है.

सैल्यूट

सैल्यूट4 / 6

तीसरे स्थान पर मलयालम फिल्म 'सैल्यूट' का नाम मौजूद है, जिसे साल 2022 में रिलीज किया गया था. इस मूवी में कोरोना महामारी के कारण सिनेमाघरों में रिलीज नहीं हो पाई थी. हालांकि, बाद में मेकर्स ने फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म Sony LIV रिलीज किया था. इस मूवी को IMDb पर 10 में से 7 रेटिंग दी गई है.

विज्ञापन

थलवन

थलवन5 / 6

चौथे स्थान पर साल 2024 में रिलीज हुई मलयालम क्राइम थ्रिलर फिल्म 'थलवन' (Thalavan) का नाम शामिल है. इस फिल्म में दो पुलिस ऑफिसर की कहानी देखने को मिलती है, जो आपसी झगड़े के कारण पुलिस स्टेशन का माहौल खराब कर देते हैं. यह मूवी इन दिनों सोनी लिव पर जमकर देखी जा रही है. फिल्म 'थलवन' को आईएमडीबी पर 7.2 की रेटिंग से नवाजा गया है.

पोर थोजिल

पोर थोजिल6 / 6

लिस्ट में आखिरी नाम साल 2023 में रिलीज हुई फिल्म 'पोर थोजिल' का मौजूद है. इस मूवी में आपको शानदार सस्पेंस और क्राइम देखने को मिलने वाला है, जो आपको हफ्तों तक याद रहने वाला है. IMDb पर फिल्म को 8 की शानदार रेटिंग मिली है. सोनी लिव पर इस मूवी को देखने का प्लान बना सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन