हुमा कुरैशी (Huma Qureshi) और मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) की फिल्म ‘पूजा मेरी जान’ 4 साल बाद ओटीटी पर दस्तक देने वाली है. यह मूवी 4 साल से रिलीज के लिए संघर्ष कर रही है. लेकिन अब यह मूवी जल्द ही दस्तक देने वाली है. इस फिल्म को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं.
हुमा की फिल्म पूजा मेरी जान लंबे समय से रिलीज डेट और ओटीटी प्लेटफॉर्म के लिए तरसी है. हालांकि, अब एक्ट्रेस की मूवी जल्द ही दर्शकों के बीच में आने वाली है. इस मूवी को मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले तैयार किया गया है, जो दिनेश विजन का प्रोडक्शन हाउस है. ‘पूजा मेरी जान’ फिल्म का निर्देशन नवजोत गुलाटी के द्वारा किया गया है. वहीं फिल्म की कहानी कनिष्का ने लिखी है.
यह भी पढ़ें: ‘धुरंधर’ सिंगर के साथ कॉन्सर्ट में हुई शर्मनाक हरकत! सोशल मीडिया पर VIDEO देख भड़के लोग
किस ओटीटी पर स्ट्रीम होगी ‘पूजा मेरी जान’
आपको बता दें कि जब इस फिल्म का टीजर जारी किया गया था, तो बताया गया था कि यह मूवी जियो सिनेमा (Jio Cinema) पर रिलीज होने वाली है. हालांकि, जब जियो हॉटस्टार के साथ आने पर फिल्म की रिलीज को टाल दिया गया था. लेकिन हुमा की फिल्म पूजा मेरी जान अब किसी दूसरे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली है. बता दें कि चार साल के इंतजार के बाद यह मूवी ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 (Zee5) पर स्ट्रीम होने वाली है. हाल ही में Zee5 ने अपनी अपकमिंग फिल्मों की लिस्ट को जारी किया है. इस लिस्ट हुमा कुरैशी और मृणाल ठाकुर में वाली फिल्म का ऐलान किया है. हालांकि, यह मूवी कब ओटीटी पर स्ट्रीम होगी, इसे लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है.
फिल्म के डायरेक्टर ने शेयर किया पोस्ट
फिल्म के डायरेक्टर नवजोत गुलाटी ने एक पोस्ट शेयर कर इस बात की जानकारी दी है, उन्होंने लिखा, ‘ पूजा मेरी जान. जल्दी ही Zee5 पर स्ट्रीम होगी, काश मैं अपने पापा से आमने-सामने कह पाता, मेरी पूजा (फिल्म) आ रही है. नवजोत ने आगे कहा, लेकिन मुझे यकीन है कि उनकी आत्मा जहां भी होगी. वह सबसे ज्यादा खुश होगी.’
यह भी पढ़ें: OTT पर छाई 8 एपिसोड की ये स्पाई थ्रिलर सीरीज, 7.5 रेटिंग और रियल स्टोरी ने जीता दर्शकों का दिल
‘पूजा मेरी जान’ स्टार कास्ट
हुमा कुरैशी और मृणाल ठाकुर की फिल्म ‘पूजा मेरी जान’ की कहानी की बात करें, तो यह मूवी स्टॉकिंग और साइबर क्राइम की दुनिया को उजागर करती हुई नजर आती है. फिल्म ने एक्ट्रेस के अलावा विक्रम सिंह चौहान और विजय राज ने अहम किरदार निभाया है
यह भी पढ़ें: रातों की नींद उड़ा देंगी Netflix की ये 5 डरावनी फिल्में, एक-एक सीन देख आएगा पसीना
संबंधित खबरें
'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
20 mins agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
1 hr agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
2 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
3 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
3 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
3 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
4 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
15 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
16 hrs ago'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines