करोड़ों की गाड़ियों में फिल्मों में कैसे लगती है आग? स्टूडियो में कैसे शूट होते हैं एक्शन सीन?

How to Shoot Action Scene for Film: बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक की फिल्मों में दिखाए जाने वाले एक्शन सीन कैसे शूट होते हैं। आइए जानते हैं…

How to Shoot Action Scene for Film

How to Shoot Action Scene for Film

विज्ञापन

How to Shoot Action Scene for Film: बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक की फिल्मों में बेहद तगड़े एक्शन सीन दिखाए जाते हैं। फिर चाहे वो कोई छोटी फिल्म हो या कोई बड़ी फिल्म। एक्शन फिल्मों में बड़ी-बड़ी लग्जरी गाड़ियों को ऐसे ही आग लगा दी जाती है। करोड़ों की गाड़ियों को यूं ही एक सेकंड में जला दिया जाता है। अब कुछ लोग हमेशा इसको लेकर कंफ्यूज रहते हैं कि आखिर ये एक्शन सीन कैसे शूट होते हैं? अगर आप भी जानना चाहते हैं कि ये सब कैसे होता है, तो आइए जानते हैं…

एडिटिंग और वीएफएक्स की मदद से शूट होते हैं सीन

दरअसल, फिल्मों में जिन गाड़ियों में ब्लास्ट किया जाता है या जिन गाड़ियों को जलाया जाता है वो असली होती भी हैं या नहीं ये भी एक बड़ा सवाल है। आपको बता देते हैं कि इस तरह के सीन को स्टूडियो में शूट किया जाता है और एडिटिंग और वीएफएक्स की मदद से इन सीन को बनाया जाता है।

Advertisment

स्टूडियो के अंदर शूट होते हैं सीन

एक्शन सीन को शूट करने के लिए डायरेक्टर अपनी फिल्म के लिए कई गाड़ियों को डिजाइन करवाता है, जो उसे फिल्म में यूज करना होता है। डिजाइन की हुई कारों को जब खिलौने के रूप में स्टूडियो में लाया जाता है और फिल्म के लिखे गए सीन को स्टूडियो में रिकॉर्ड किया जाता है। इसके लिए स्टूडियो के अंदर ही एक प्लेटफॉर्म बनाया जाता है और फिर इन सभी कारों को इस तरह से खड़ा किया जाता है, जिससे ये असली लगती हैं।

धागे से बांध कर होते हैं शूट

आपको बता देते हैं कि फिल्म में जिस भी गाड़ी आग लगानी होती है या फिल्म में उसे उछालना होता है, तो उसको धागे से बांध दिया जाता है। जिन गाड़ियों को हवा में उछाला जाता है, उन्हें हाथ की मदद से हिलाया जाता है और जिन सीन को आप फिल्मों में रियल समझते हैं वो इस तरह से शूट होते हैं।

विज्ञापन

कैसे एक-दूसरे के पीछे लाइन से चलती हैं कारें?

इस तरह के सीन वीएफएक्स और एडिटिंग की मदद से शूट हो पाते हैं और तभी वो इतने रियल भी लगते हैं। शूटिंग करते वक्त जब गाड़ियों को हवा में उछाला जाता है, गाड़ियों के ऊपर कुछ हल्की सी मिट्टी डालकर धूल भी उड़ाई जाती है, जिससे सीन और भी ज्यादा रियल लगता है। फिल्मों में जब गाड़ियां एक-दूसरे के पीछे लाइन से चलती हैं, तो उन्हें टैप की मदद से बांध दिया जाता है। इस तरह से ये सीन शूट होते हैं और गाड़ियों में आग लगाने के लिए उनमें पहले धूबबत्ती रखी जाती है, जिससे पहले धुआं निकलने जैसा रियल सीन लगे और इसके बाद इनमें ब्लास्ट किया जाता है।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ