'Housefull 5' में लैंगिक भेदभाव के आरोप पर तरुण मनसुखानी ने दिया रिएक्शन, डायरेक्टर ने कहा- 'फिल्म में असली कहानी महिलाएं...'

तरुण मनसुखानी का मानना है कि ‘हाउसफुल 5’ को लेकर सोशल मीडिया पर जो चर्चाएं और प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं, वह इस बात का सबूत हैं कि फिल्म लोगों के बीच असर छोड़ रही है और सही दिशा में आगे बढ़ रही है।

'Housefull 5' में लैंगिक भेदभाव के आरोप पर तरुण मनसुखानी ने दिया रिएक्शन, डायरेक्टर ने कहा- 'फिल्म में असली कहानी महिलाएं...'

Photo Credit- Instagram

डायरेक्टर तरुण मनसुखानी ने अपनी फिल्म ‘हाउसफुल 5’ पर महिलाओं की गलत छवि दिखाने के आरोपों पर सफाई दी है। उन्होंने कहा कि ये फिल्म असल में महिलाओं के इर्द-गिर्द घूमती है और वही इसकी कहानी को आगे बढ़ाती हैं। उनका कहना है कि जो लोग फिल्म को सेक्सिस्ट कह रहे हैं, वो जानबूझकर उसे उस नजरिए से देख रहे हैं।

विज्ञापन

‘हाउसफुल 5’ के डायरेक्टर ने दी सफाई

News18 Showsha को दिए इंटरव्यू में तरुण ने फिल्म को लेकर हो रही आलोचना पर कहा कि आजकल सोशल मीडिया पर हर चीज को लेकर काफी चर्चा होती है और ये दिखाता है कि लोग फिल्म को गंभीरता से देख रहे हैं। उनके मुताबिक ये फिल्म की सफलता का संकेत है।

विज्ञापन

उन्होंने कहा, “लोग फिल्म को एक खास सोच और नजरिए से देख रहे हैं। ये ठीक है, आपने टिकट खरीदी है तो आपको राय देने का हक है, लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि फिल्म सिर्फ उसी नजरिए से देखी जाए। अगर आप उस एंगल से देखना चाहें तो ये आपका नजरिया है, लेकिन जरूरी नहीं कि फिल्म का मकसद वही हो।

उन्होंने इस बात को नकारा कि फिल्म में महिलाओं को गलत तरीके से दिखाया गया है। तरुण ने उदाहरण देते हुए कहा, “जैसे सोनम बाजवा वाला किरदार रितेश देशमुख को धोखा देता है, जिससे कहानी आगे बढ़ती है और तीसरे जॉली की एंट्री होती है। मतलब ये कि फिल्म की असली कहानी महिलाओं के फैसलों और चालों से ही आगे बढ़ती है। एक और महिला किरदार सौंदर्या भी पूरी कहानी में एक मजबूत और शक के दायरे में रहने वाली भूमिका निभाती है।”

विज्ञापन

जब पुरुष किरदारों की बात आई, तो तरुण ने उन्हें ‘गलती करने वाले’ या ‘दोषपूर्ण’ करार दिया। उन्होंने कहा, “अगर आप चाहें तो फिल्म में सेक्सिस्ट एंगल ढूंढ़ सकते हैं, लेकिन मेरा मानना है कि मैंने इससे कहीं ज्यादा गहराई देने की कोशिश की है।”

‘हाउसफुल 5’ की कहानी

फिल्म की कहानी एक क्रूज शिप पर हुए मर्डर के इर्द-गिर्द घूमती है। एक अमीर आदमी ये ऐलान करता है कि वह अपनी सारी संपत्ति अपने उत्तराधिकारी जॉली को देगा, लेकिन इसके कुछ ही देर बाद उसकी हत्या हो जाती है। मुश्किल ये है कि उस जहाज पर तीन जॉली मौजूद हैं- अक्षय कुमार, रितेश देशमुख और अभिषेक बच्चन। इनके साथ उनकी गर्लफ्रेंड्स भी हैं, और सभी पर शक है।

विज्ञापन

इस फिल्म को दो अलग-अलग एंडिंग के साथ रिलीज किया गया है। इसे दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है। हाउसफुल सीरीज की यह पांचवीं फिल्म है और इसने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की है।

Sacnilk वेबसाइट के मुताबिक, फिल्म ने दो दिन में भारत में ₹55 करोड़ की कमाई की और दुनिया भर में ₹87 करोड़ का कलेक्शन किया। छठे दिन फिल्म ने ₹8 करोड़ कमाए और इस तरह कुल कमाई ₹119.75 करोड़ तक पहुंच गई।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ