Honey Singh: भारतीय म्यूजिक इंडस्ट्री के फेमस रैपर यो यो हनी सिंह से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है. हनी सिंह को महाराष्ट्र साइबर सेल ने एक बार फिर समन भेजा. रैपर को 16 अक्टूबर को पूछताछ के लिए बुलाया गया. वहीं एक्टर ने 22 अक्टूबर को पेश होने की मांग करते हुए कोर्ट में अर्जी दाखिल की थी, लेकिन रैपर की अर्जी खारिज कर दी गई है और अब उन्हें 22 अक्टूबर से पहले महाराष्ट्र साइबर सेल के सामने पेश होना होगा. एक कॉन्सर्ट में रैपर ने कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी, जिसके बाद एक व्यक्ति ने रैपर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी. इसी सिलसिले में महाराष्ट्र पुलिस ने हनी सिंह को समन भेजा है और पूछताछ के लिए हाजिर होने के लिए कहा है.
क्यों भेजा गया समन?
हनी सिंह ने एक लाइव इवेंट के दौरान कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी थी. इसके बाद शिकायतकर्ता ने रैपर के खिलाफ महाराष्ट्र साइबर सेल में शिकायत दर्ज करा दी थी. वहीं इसी शिकायत के चलते रैपर को महाराष्ट्र साइबर सेल ने समन भेजा है. हनी सिंह को पूछताछ के लिए बुलाया जा रहा है, जांच एजेंसी इस मामले पर रैपर का पक्ष भी जानना चाहती है, ताकि इस मामले पर बिना किसी पक्षपात के जांच हो सके. पहले भी 3 बार रैपर को समन भेजा जा चुका है और अब 16 अक्टूबर को पेश होने के लिए रैपर को चौथा समन भेजा गया.
यह भी पढ़ें: ‘ऐसे लोगों को…’, तनुश्री दत्ता को नाना पाटेकर के बेटे ने दिया करारा जवाब; जानें क्या बोले मल्हार पाटेकर
रैपर की अर्जी हुई खारिज
वहीं एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार हनी सिंह ने महाराष्ट्र साइबर सेल से 22 अक्टूबर को पेश होने की मांग करते हुए अर्जी दाखिल की थी, लेकिन साइबर सेल ने रैपर की अर्जी को खारिज कर दिया है. रैपर को 22 अक्टूबर से पहले ही साइबर सेल के सामने पेश होना होगा. अगर रैपर ऐसा नहीं करते हैं तो उन पर कार्रवाई की जाएगी.
यह भी पढ़ें: भारत छोड़ने के नोटिस के बीच इमरान खान के लिए गर्लफ्रेंड लेखा का खास पोस्ट, किरण राव भी सपार्ट में उतरीं
हनी सिंह के फेमस गाने
हनी सिंह भारतीय म्यूजिक इंडस्ट्री के टॉप रैपर्स में से एक हैं. हाल ही में रैपर का ‘कासा’ सॉन्ग रिलीज हुआ और इस गाने ने आते ही सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है. सोशल मीडिया पर हर कोई इस गाने पर रील्स बना रहा है. इससे पहले भी हनी सिंह के अधिकतर गाने वायरल ही रहे हैं. हनी सिंह ‘अंग्रेजी बीट’, ‘धीरे-धीरे से मेरी जिंदगी’, ‘ब्लू आइज’, ‘लव डोज’, ‘देसी कलाकार’ और ‘ब्राउन रंग’ जैसे सुपरहिट गानों गा चुके हैं. ये गाने आज भी ऑडियंस के फेवरेट हैं. वहीं बॉलीवुड फिल्मों में भी एक्टर की सिंगिंग का अलग ही क्रेज रहा है.
संबंधित खबरें
'राणाबाली' और 'जेलर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर गाड़े झंडे, जानें कलेक्शन
13 hrs agoसूर्यकुमार यादव बने शाहरुख खान के पड़ोसी, दुबई में खरीदा लग्जरी घर
14 hrs ago'घी मुफ्त...', कपिल शर्मा के शो में करीना कपूर ने बताया ब्यूटी सीक्रेट
14 hrs agoबॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा कोप्पिकर की Gen-Z को मैनिपुलेशन से बचने की सलाह
14 hrs agoसौरव जोशी-अवंतिका भट्ट के डेयर पर बवाल!
16 hrs ago'ऐसे लोगों को...', तनुश्री दत्ता को नाना पाटेकर के बेटे ने दिया करारा जवाब
17 hrs agoअब कैसी है नुसरत भरूचा की हालत? स्पाइन सर्जरी के बाद लौटीं घर
18 hrs agoभारत छोड़ने के नोटिस के बीच इमरान खान के लिए गर्लफ्रेंड लेखा का खास पोस्ट
19 hrs agoBigg Boss 20 में किसके सिर सजा कैप्टेंसी का ताज? यंग डीएसए ने निभाई दोस्ती
19 hrs ago'यश बॉस से सीखूंगा...', 'रामायण' के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में छाए रणबीर कपूर
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines