किडनैपिंग और मारपीट के आरोपों पर Honey Singh ने तोड़ी चुप्पी, कहा - सभी आरोप झूठे और निराधार हैं
Edited By Hema Sharma

Edited By Hema Sharma

Honey Singh: रैपर और सिंगर हनी सिंह पिछले कुछ दिनों से किसी न किसी बात के विवादों का हिस्सा बने हुए हैं। हाल ही में वो टीना थडानी से अपने ब्रेकअप की वजह से सुर्खियों में बने हुए थे और अब कानूनी पचड़े में फस गए हैं। दरअसल उनके खिलाफ किडनैपिंग और मारपीट के आरोपों के चलते FIR दर्ज करा दी गई है। जिसकी वजह से हनी सिंह की मुसीबत और भी ज्यादा बढ़ गई है।
मालूम हो कि बीते दिन से ही रैपर हनी सिंह के खिलाफ कुछ खबरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिनमें इस बात का दावा किया जा रहा है कि हनी सिंह के खिलाफ किडनैपिंग और मारपीट का मामना दर्ज हो गया है।
रिपोर्ट्स के अनुसार सिंगर के खिलाफ मुंबई के BKC पुलिस स्टेशन में विवेक रमन नाम के व्यक्ति ने लिखित शिकायत दर्ज की है। इस शिकायत में उनके ऊपर किडनैपिंग और मार-पीट का मामला दर्ज कराया है।
ये भी पढ़ेंः Video: थाईलैंड हाईवे पर अनुपम खेर को हुए भगवान शिव के दर्शन, वीडियो शेयर कर बोले- ‘जय शिव शंभू’
बता दें कि इन सभी आरोपों के बाद हनी सिंह का रिएक्शन सामने आ गया है, जिसमें उन्होंने सभी आरोपों को झूठा बताया है। हनी सिंह ने अपना रिएक्शन सोशल मीडिया पर क पोस्ट के जरिए शेयर किया है जिसमें कहा है कि, ‘मेरे खिलाफ दर्ज शिकायत और आरोप झूठे और निराधार हैं।

मेरी कंपनी या शिकायतकर्ता के बीच कोई कॉन्ट्रैक्ट या समझौता नहीं हुआ है जिसे मीडिया सुबह से दिखा रहा है। मैं मुंबई शो के लिए Tribevibe नाम की एक कंपनी के माध्यम से जुड़ा था जो एक जानी-मानी कंपनी है और Bookmyshow की एक पार्टनर कंपनी भी है। जिस समय तक की अनुमति थी तब तक मैंने परफॉर्म किया।’
हनी सिंह ने आगे बताया कि, ‘बाकी ऐसे सभी आरोप झूठे हैं और मेरी छवि खराब करने की कोशिश में लगाए गए हैं। मेरी लीगल टीम पहले से ही ऐसे लोगों के खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज करने के लिए काम कर रही है।’
ये भी पढ़ेंः Nysa Devgan Birthday Celebration: बेहद ही सादगी से निसा देवगन ने सेलिब्रेट किया बर्थडे, वीडियो वायरल
मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो शिकायतकर्ता विवेक ने मुंबई में फेस्टिवीना नाम से एक इवेंट ऑर्गेनाइज किया था। जहां हनी परफॉर्म करने वाले थे। लेकिन पैसों की गड़बड़ी के कारण विवेक ने यह कार्यक्रम रद्द कर दिया था। जिसके बाद हनी सिंह ने अपने कुछ लोगों के साथ मिलकर उन्हें किडनैप किया और मारपीट भी की।अभी इस मामले में पुलिस सभी प्रकार की जांच कर रही है।
ये भी पढ़ेंः मनोरंजन से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.
First published on:
Read more: About our editorial guidelines and standards here.