Video: थाईलैंड हाईवे पर अनुपम खेर को हुए भगवान श‍िव के दर्शन, वीडियो शेयर कर बोले- 'जय श‍िव शंभू'

Anupam Kher Video

Anupam Kher Video

Anupam Kher Video: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर अनुपम खेर सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं। फैंस के लिए अनुपम कुछ ना कुछ अपडेट करते ही रहते हैं।

विज्ञापन

एक्टर इन दिनों थाईलैंड के शहर बैंकॉक में हैं और वहां से उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है। अनुपम खेर ने अपने ट्विटर पर वीडियो शेयर किया है, जिसमें थाईलैंड के हाईवे पर भगवान श‍िव, माता पार्वती और गणेश जी प्रतिमा स्‍थापित है।

विज्ञापन

थाईलैंड के हाईवे पर अनुपम खेर को हुए भगवान श‍िव के दर्शन

दरअसल, थाईलैंड के हाईवे पर भगवान श‍िव, माता पार्वती और गणेश जी प्रतिमा स्‍थापित है, जिसे देखकर अनुपम दंग हैं और उन्होंने वहां से वीडियो शेयर करते हुए ‘जय श‍िव शंभू’ का नारा भी लगाया है। अनुपम ने कहा है कि- कई बार हम भगवान को भले ही अपनी आंखों से नहीं देख पाते, लेकिन उनका आशीर्वाद हर जगह है।

एक मिनट का है वीडियो

बता दें कि अनुपम ने जो वीडियो शेयर किया है, वो करीब एक मिनट लंबा है और एक्टर हाईवे के किनारे खड़े हैं और सड़क की दूसरी ओर भगवान श‍िव, मां पार्वती और गणेश जी की प्रतिमा है।

विज्ञापन
Anupam Kher Video

Anupam Kher Video

अनुपम खेर ने शेयर किया वीडियो

इस वीडियो में अनुपम कह रहे हैं कि- ‘दोस्तों भारत के देवी-देवताओं की, भारत की परंपरा की, भारत की संस्‍कृति की मर्यादा की दुनिया में कितनी अहमियत है, ये मैं आपको दिखाता हूं। देख‍िए मैंने Thailand में हाईवे पर क्‍या देखा।’ साथ ही अनुपम खेर कहते हैं कि वह बैंकॉक से 3 से 4 घंटे की दूरी पर हैं और यहां सड़क किनारे भगवान श‍िव, मां पार्वती और गणेश जी प्रतिमा देख अव‍िभूत हैं।

विज्ञापन

‘जय शिव शंभू’- अनुपम खेर

इतना ही नहीं बल्कि अनुपम खेर इस वीडियो में आगे कहते हैं कि- ‘जय शिव शंभू। दोस्‍तों ये है भारत की महानता। ये है हमारे देवी-देवताओं की मौजूदगी, जो न सिर्फ हमारे देश में हमें, बल्‍क‍ि विश्‍व के तमाम देश को अपना वरदान, अपना आशीर्वाद देते हैं। जय श‍िव शंभू।’

एक अद्भुत अनुभूति- अनुपम खेर 

बता दें कि इस वीडियो को शेयर करते हुए अनुपम ने कैप्शन में लिखा है कि- ‘थाईलैंड के व्यस्त नेशनल हाईवे पर शिवजी महाराज, पार्वती जी और भगवान गणेश की विशाल मूर्तियों को देखना एक अद्भुत अनुभूति थी! भगवान का आशीर्वाद हर जगह है। कई बार हम उन्हें सामान्‍य आंखों से नहीं देख पाते हैं! भोलेनाथ। ओम नमः शिवाय।’

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ