---विज्ञापन---

Obsession के बाद अब इस हॉलीवुड फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, 3 दिन में कमा डाले इतने करोड़

'ऑब्सेशन' के बाद भारतीय बॉक्स ऑफिस पर एक और हॉलीवुड फिल्म जमकर तहलका मचा रही है. यह एक हॉरर फिल्म है, जो दर्शकों को काफी पसंद आ रही है. चलिए जानते हैं कि फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर तीन दिनों में कितने का कलेक्शन किया है.

---विज्ञापन---

आपको भी हॉलीवुड फिल्में देखना पसंद है, तो इन दिनों भारतीय सिनेमाघरों में एक ऐसी मूवी रिलीज हुई है, जो दर्शकों को काफी ज्यादा पसंद आ रही है. यह एक हॉरर मूवी है, जो भारतीय बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन कर रही है. इस मूवी से पहले ‘ऑब्सेशन’ फिल्म ने भारतीय लोगों को काफी ज्यादा पसंद आई थी. इस मूवी को दुनियाभर में काफी ज्यादा पसंद किया था.

यह भी पढ़ें:Evil Dead Burn की भी बाप निकली Jio Hotstar की सालभर पुरानी ये हॉरर थ्रिलर, हर सीन में होगा खौफ का तांडव

---विज्ञापन---

एविल डेड बर्न फिल्म कब हुई रिलीज

हालांकि, हम जिस मूवी की बात कर रहे हैं, वो हाल ही में थिएटर्स में रिलीज की गई है. इस मूवी का नाम ‘एविल डेड बर्न’ है. यह फिल्म दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज की गई है. यह फिल्म भारत में English के साथ-साथ हिंदी और तमिल भाषा में भी रिलीज की गई है. यह मूवी 10 जुलाई को थिएटर्स में रिलीज की गई थी. Sacnilk के अनुसार फिल्म ने पहले दिन 3.30 करोड़ रुपये छापे थे. दूसरे दिन 4.45 करोड़ और तीसरे दिन खबर लिखे जान तक 3.43 करोड़ रुपये छापे हैं. मूवी को रिलीज हुए आज यानी 12 जुलाई को तीन दिन हो चुके हैं. फिल्म ने तीन दिनों में 11.18 करोड़ रुपये छापे हैं.

यह भी पढ़ें: दिलजीत दोसांझ की फिल्म ‘सतलुज’ की OTT पर होगी वापसी? पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में दायर हुई याचिका

---विज्ञापन---

एविल डेड बर्न फिल्म ने कितने का किया कलेक्शन

हॉलीवुड की इस हॉरर मूवी को दुनियाभर में काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है. इस फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 10 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है. रिपोर्ट के अनुसार फिल्म ने दो दिनों में दुनियाभर में 125 करोड़ से लेकर 140 करोड़ रुपये तक की शानदार कमाई कर ली है. इस फिल्म को देखने के बाद आपको ऑब्सेशन फिल्म की याद नहीं आएगी. ऑब्सेशन की बात करें, फिल्म ने भारत में 100 करोड़ रुपये से ज्यादा को कारोबार किया था. यह मूवी साल 2026 की पहली फिल्म बनी थी, जिसने 100 करोड़ का आंकड़ा पार किया था.

First published on: Jul 12, 2026 08:21 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola