दिलजीत दोसांझ की फिल्म ‘सतलुज’ की OTT पर होगी वापसी? पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में दायर हुई याचिका
पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ की विवादित फिल्म 'सतलुज' 3 जुलाई 2026 को ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर स्ट्रीम की गई थी. लेकिन फिल्म को 48 घंटे के अंदर ही डिजिटल प्लेटफार्म से हटा दिया गया था. हालांकि, अब मूवी को वापस रिलीज करने के लिए जद्दोजहद काफी तेज हो गई है. इसके लिए पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में एक याचिका भी दायर की गई है. चलिए जानते हैं इसके बारे में.
Edited By : Shahzad Khan|Updated: Jul 12, 2026 17:24
Share :
Satluj फिल्म को लेकर दायर हुई याचिका
---विज्ञापन---
एक्टर और सिंगर दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'सतलुज' 3 जुलाई 2026 को ओटीटी प्लेटफॉर्म Zee5 पर रिलीज की गई थी. लेकिन इस मूवी को 5 जुलाई 2026 को डिजिटल प्लेटफार्म से हटा दिया गया था, जिसे लेकर Zee5 ने एक स्टेटमेंट भी जारी किया था. Zee5 ने अपने स्टेटमेंट में कहा था की फिल्म को अगले आदेश तक भारत से रिमूव किया जा रहा है. बता दें कि फिल्म को पहले भारत में हटाया गया था. लेकिन फिल्म को बाद में जी5 इंटरनेशनल लाइब्रेरी से भी हटा दिया गया है. इसका मतलब साफ है कि फिल्म अब आपको ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कहीं भी नहीं मिलेगी.
'सतलुज' फिल्म हटाए जाने के बाद दिलजीत दोसांझ ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट भी शेयर किया था. हालांकि फिल्म को वापस लाने की जद्दोजहद काफी तेज हो गई है. इस मूवी को ओटीटी पर दोबारा रिलीज करने के लिए पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में एक याचिका भी दायर की गई है. 'आईएएनएस' से बात करते हुए वकील हकम सिंह ने बताया कि जी5 के सब्सक्राइबर श्रवण सिंह ने याचिका दायर की है. उनका कहना है कि जी5 से फिल्म को हटाकर अभिव्यक्ति की आजादी और भाषण का उल्लंघन किया गया है. जी5 प्लेटफार्म पर 3 जुलाई को दिलजीत दोसांझ की फिल्म सतलज रिलीज की गई थी जिसे 5 जुलाई को हटा दिया गया था. यह याचिका पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में दायर की गई है. इस याचिका में आर्टिकल 19 का उल्लंघन बताया गया है, जो बोलने और अपनी बात रखने की गारंटी देता है. याचिकाकर्ता ने मांग की है कि फिल्म सतलुज को दोबारा ओटीटी प्लेटफॉर्म पर वापस रिलीज किया जाए.
वकील हकम सिंह ने आगे यह भी बताया कि याचिकाकर्ता उन आधार पर भी सवाल उठाए हैं, जिसमें बिना किसी सूचना के और पारदर्शी निष्कर्ष के बिना फिल्म को हटा दिया गया है. उन्हें यह भी बताया कि केंद्र ने इसकी जांच के लिए तीन सदस्य समिति का गठन भी किया है. हालांकि, फिल्म को क्यों हटाया गया है इसका कोई सार्वजनिक उत्तर सामने नहीं आया है. वही वकील नहीं कहा कि हमें उम्मीद है की इस याचिका पर सुनवाई अगले वर्किंग डे पर हो सकती है. अब देखना दिलचस्प होगा कि दिलजीत दोसांझ की फिल्म वापास ओटीटी पर रिलीज हो पाती है या नहीं.
एक्टर और सिंगर दिलजीत दोसांझ की फिल्म ‘सतलुज’ 3 जुलाई 2026 को ओटीटी प्लेटफॉर्म Zee5 पर रिलीज की गई थी. लेकिन इस मूवी को 5 जुलाई 2026 को डिजिटल प्लेटफार्म से हटा दिया गया था, जिसे लेकर Zee5 ने एक स्टेटमेंट भी जारी किया था. Zee5 ने अपने स्टेटमेंट में कहा था की फिल्म को अगले आदेश तक भारत से रिमूव किया जा रहा है. बता दें कि फिल्म को पहले भारत में हटाया गया था. लेकिन फिल्म को बाद में जी5 इंटरनेशनल लाइब्रेरी से भी हटा दिया गया है. इसका मतलब साफ है कि फिल्म अब आपको ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कहीं भी नहीं मिलेगी.
‘सतलुज’ फिल्म हटाए जाने के बाद दिलजीत दोसांझ ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट भी शेयर किया था. हालांकि फिल्म को वापस लाने की जद्दोजहद काफी तेज हो गई है. इस मूवी को ओटीटी पर दोबारा रिलीज करने के लिए पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में एक याचिका भी दायर की गई है. ‘आईएएनएस’ से बात करते हुए वकील हकम सिंह ने बताया कि जी5 के सब्सक्राइबर श्रवण सिंह ने याचिका दायर की है. उनका कहना है कि जी5 से फिल्म को हटाकर अभिव्यक्ति की आजादी और भाषण का उल्लंघन किया गया है. जी5 प्लेटफार्म पर 3 जुलाई को दिलजीत दोसांझ की फिल्म सतलज रिलीज की गई थी जिसे 5 जुलाई को हटा दिया गया था. यह याचिका पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में दायर की गई है. इस याचिका में आर्टिकल 19 का उल्लंघन बताया गया है, जो बोलने और अपनी बात रखने की गारंटी देता है. याचिकाकर्ता ने मांग की है कि फिल्म सतलुज को दोबारा ओटीटी प्लेटफॉर्म पर वापस रिलीज किया जाए.
वकील हकम सिंह ने आगे यह भी बताया कि याचिकाकर्ता उन आधार पर भी सवाल उठाए हैं, जिसमें बिना किसी सूचना के और पारदर्शी निष्कर्ष के बिना फिल्म को हटा दिया गया है. उन्हें यह भी बताया कि केंद्र ने इसकी जांच के लिए तीन सदस्य समिति का गठन भी किया है. हालांकि, फिल्म को क्यों हटाया गया है इसका कोई सार्वजनिक उत्तर सामने नहीं आया है. वही वकील नहीं कहा कि हमें उम्मीद है की इस याचिका पर सुनवाई अगले वर्किंग डे पर हो सकती है. अब देखना दिलचस्प होगा कि दिलजीत दोसांझ की फिल्म वापास ओटीटी पर रिलीज हो पाती है या नहीं.