भारतीय सिनेमाघरों में इन दिनों अजय देवगन की फिल्म ‘धमाल 4’ के अलावा ‘वेलकम टू द जंगल’ और ‘अल्फा’ सहीत कई हिंदी सिनेमा की फिल्में रिलीज की गई है, जो दर्शकों को काफी पसंद भी आ रही है. लेकिन इसी बीच एक हॉलीवुड फिल्म भी रिलीज हुई है, जो बॉक्स ऑफिस जमकर कमाई कर रही है. इस मूवी ने कमाई के मामले में आलिया भट्ट की फिल्म अल्फा को भी पीछे छोड़ दिया है.
इस हॉलीवुड फिल्म को दर्शक काफी प्यार और सपोर्ट करते हुए नजर आ रहे हैं. हम जिस मूवी का जिक्र कर रहे हैं, वो एक हॉरर फिल्म है, जिसका टाइटल ‘ईविल डेड बर्न’ है.
यह भी पढ़ें: दिल दहला देंगी Netflix की ये 5 हॉरर फिल्में, हर सीन में दिखेगा खौफ का तांडव
‘ईविल डेड बर्न’ ने चौथे दिन कमाए इतने करोड़
हॉलीवुड फिल्म ‘ईविल डेड बर्न’ 10 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज की गई है. यह फिल्म रिलीज होते ही दर्शकों के दिलों में अपनी जगह बना ली है. सैकनिल्क के अनुसार फिल्म ने अपने ओपनिंग डे पर 3.30 करोड़ रुपये छापे थे. हालांकि, इस हॉरर फिल्म को वीकेंड का शानदार फायदा मिला है. फिल्म ने दूसरे दिन यानी शनिवार को 4.45 करोड़ रुपये का छापे हैं. वहीं मूवी ने तीसरे दिन यानी रविवार को फिल्म ने 4.90 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. लेकिन ‘ईविल डेड बर्न’ फिल्म मंडे को धीमी पड़ गई है. फिल्म ने चौथे दिन यानी आज 13 जुलाई को 1.49 करोड़ रुपये जुटाए है. इस हॉलीवुड फिल्म ने चार दिनों में 14.14 करोड़ रुपये का कारोबार किया है.
यह भी पढ़ें: Super Subbu छोड़िए! Netflix पर देखिए ये 5 कॉमेडी-ड्रामा सीरीज, हर एपिसोड में मिलेगा ट्विस्ट
‘अल्फा’ ने 11 दिनों में कितने का किया कलेक्शन?
वहीं आलिया भट्ट और शरवरी की फिल्म ‘अल्फा’ की बात करें, तो यह मूवी 03 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी. फिल्म ‘अल्फा’ में बॉबी देओल और अनिल कपूर भी अहम किरदार में नजर आए है. फिल्म को रिलीज हुए आज यानी 13 जुलाई को 11 दिन हो चुके हैं. सैकनिल्क के अनुसार फिल्म ‘अल्फा’ ने 11वें दिन 0.51 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. ‘अल्फा’ ने 11 दिनों में 54.11 करोड़ रुपये कमाए हैं.
संबंधित खबरें
जाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
32 mins agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
1 hr agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
1 hr agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
2 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
2 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
22 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
1 day agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
1 day agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines