हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Spider-Man Brand New Day: भारत में 'स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे' की शानदार ओपनिंग, पहले दिन ही छाप डाले इतने करोड़

हॉलीवुड एक्टर टॉम हॉलैंड की फिल्म ‘स्पाइडर-मैन- ब्रांड न्यू डे’ आज यानी 30 जुलाई बड़े पर्दे पर रिलीज कर दी गई है. यह मूवी रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर अपना कब्जा जमा लिया है. चलिए जानते हैं कि फिल्म ने ओपनिंग डे पर कितने का कलेक्शन किया है.

विज्ञापन
Spider Man Brand New Day ने पहले दिन कमाए इतने करोड़

Spider-Man Brand New Day Box Office Collection Day 1: हॉलीवुड के मशहूर एक्टर टॉम हॉलैंड इन दिनों काफी ज्यादा सुर्खियों में बने हुए है. एक्टर अपनी नई फिल्म ‘स्पाइ़डर-मैन ब्रांड न्यू डे’ के कारण चर्चा में है. यह मूवी आज भारतीय सिनेमाघरों में रिलीज की गई है. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जिस तरह का परफॉर्म किया है, जिसके बाद साथ हो गया है कि क्रिस्टोफर नोलन हालिया रिलीज फिल्म ‘द ओडिसी’ की छुट्टी होने वाली है.

आपको बता दें कि एक्टर टॉम हॉलैंड ‘द ओडिसी’ में भी नजर आए हैं. लेकिन इन दिनों फिल्म ‘स्पाइ़डर-मैन ब्रांड न्यू डे’ का खुमार दर्शकों के सिर चढ़ा हुआ है. वहीं अब लोग यह भी जानना चाहते हैं कि इस हॉलीवुड फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर कितने का कलेक्शन किया है.

यह भी पढें: वीकेंड पर देखें 2 घंटे 19 मिनट की ये दमदार सस्पेंस-थ्रिलर फिल्म, क्लाइमैक्स देख पकड़ लेंगे माथा

विज्ञापन

‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे‘ ने पहले दिन कितने का किया कलेक्शन?

सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म ‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे‘ ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 60.60 करोड़ रुपये छापे हैं, तो वहीं फिल्म ने भारतीय ग्रॉस कलेक्शन में 72.44 करोड़ रुपये का कारोबार किया है. इस मूवी में देशभर में 17,250 शोज लगे है. वहीं फिल्म की ऑक्युपेंसी 72.3% रही है. हालांकि, फिल्म की कमाई का फाइनल आंकड़ा 31 जुलाई की सुबह सामने आएगा.

‘द ओडिसी’ ने अब तक कितने का किया कलेक्शन?

वहीं क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म ‘द ओडिसी’ की बात करें, तो यह मूवी 17 जुलाई 2026 को रिलीज हुई थी. इस मूवी को भारतीय लोगों ने काफी ज्यादा पसंद किया था. फिल्म ने ओपनिंग डे पर 17.40 करोड़ रुपये छापे थे. इस फिल्म को रिलीज हुए आज 14 दिन हो गए हैं और ‘द ओडिसी’ ने 14 दिनों में 135.25 करोड़ रुपये का कुल कलेक्शन कर लिया है.

विज्ञापन

यह भी पढें: ‘दिमाग में आज भी ओरिजनल…’, ममता कुलकर्णी ने Ranaji 2.0 को लेकर कही ये बात, माहिरा शर्मा पर भी दिया रिएक्शन

‘स्पाइ़डर-मैन ब्रांड न्यू डे’ डायरेक्टर और स्टारकास्ट

‘स्पाइ़डर-मैन ब्रांड न्यू डे’ ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर अपना दबदबा बना लिया है. यह मूवी हर किसी को काफी ज्यादा पसंद आ रही है. इस मूवी को डेस्टिन डेनियल क्रेटन ने डायरेक्शन किया है. वहीं फिल्म में टॉम हॉलैंड के साथ जेंडाया और मार्क रफैलो जैसे सुपरस्टार अहम किरदार में नजर आए हैं.

विज्ञापन

यह भी पढें: 8.2 IMDb रेटिंग वाली ये सस्पेंस-थ्रिलर फिल्म दर्शकों की बनी पहली पसंद, क्लाइमैक्स तक नहीं हटेंगी नजरें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola