Hina Khan के ब्रेस्ट कैंसर से मां को लगा सदमा! बेटी को बाहों में भरकर खुद को संभालती आई नजर

Hina Khan: एक्ट्रेस हिना खान ने फिर से एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने बेहद इमोशनल नोट लिखा है। एक्ट्रेस का ये पोस्ट देख किसी की भी आंखें नम हो सकती हैं।

Hina Khan

Hina Khan

Hina Khan: मशहूर एक्ट्रेस हिना खान ने जबसे अपने स्टेज थ्री के ब्रेस्ट कैंसर की खबर दी है, तबसे ही एक्ट्रेस इसके बारे में लेटेस्ट जानकारी अपने फैंस के साथ शेयर कर रही है। हिना अक्सर अपनी बीमारी से जुड़ी कोई ना कोई जानकारी दे रही हैं। अब फिर से हिना ने एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया है, जिसमें हिना ने बताया है कि उनके ब्रेस्ट कैंसर की वजह से उनकी मां को सदमा-सा लग गया।

हिना के पोस्ट ने फैंस को फिर किया परेशान

दरअसल, हिना खान ने कुछ देर पहले ही अपने इंस्टाग्राम पर एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में हिना ने अपनी मां के साथ कई सारी फोटोज शेयर की हैं। हर एक फोटो में हिना के साथ उनकी मां है, जो बेहद उदाज नजर आ रही हैं। पोस्ट को शेयर करते हुए हिना ने इसके कैप्शन में लिखा है कि एक मां का दिल अपने बच्चे को आश्रय, प्यार और आराम देने के लिए हर दुख के सागर को निगल लेता है।

एक्ट्रेस ने लिखा इमोशनल नोट

हिना ने अपने पोस्ट के कैप्शन में लिखा आगे लिखा कि यही वह दिन था जब उमेरी मां को मेरे कैंसर की खबर मिली। इस खबर से उन्हें जो सदमा महसूस हुआ वह समझ से परे था, लेकिन उन्होंने मुझे संभालने और अपना दर्द भूलने का एक तरीका ढूंढ लिया। यहां तक ​​कि उनकी दुनिया भी ढह रही थी, फिर भी उन्होंने मुझे अपनी बाहों में आश्रय देने और मुझे ताकत देने का एक तरीका ढूंढ लिया है। #मां

यूजर्स ने फिर बढ़ाई हिना की हिम्मत

जैसे ही हिना का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर सामने आया, तो लोगों ने इस पर कमेंट करना शुरू कर दिया। एक यूजर ने इस पर कमेंट किया कि आप हिम्मत मत हारो, भगवान आपको जल्दी ही ठीक कर देंगे। दूसरे यूजर ने लिखा कि आपकी मां ही आपकी हिम्मत हैं और आप उनकी। तीसरे यूजर ने लिखा कि भगवान आपको जल्दी ठीक कर देंगे। एक और यूजर ने कहा कि आप बहुत हिम्मत वाली हैं। इस तरह कमेंट्स करके लोग हिना को हिम्मत दे रहे हैं।

ब्रेस्ट कैंसर की तीसरे स्टेज पर हैं हिना खान

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही हिना ने अपने ब्रेस्ट कैंसर के तीसरे स्टेज पर होने की खबर लोगों को दी है। जैसे ही फैंस को इसके बारे में पता लगा तो हर कोई हैरान रह गया। हिना के फैंस उनके लिए परेशान हो गए। साथ ही लोगों ने हिना के लिए दुआ की और उनकी हिम्मत बनाए रखी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ