Anant-Radhika Wedding: ना सिर्फ मेहंदी दुल्हन की हर चीज Anant के नाम की, AR ने खूब लूटी लाइमलाइट

Anant-Radhika Wedding: अनंत और राधिका की शादी हो गई है। हर तरफ इस ग्रैंड वेडिंग को लेकर बातें हो रही है। इस शादी की फोटोज और वीडियो से पूरा सोशल मीडिया भरा पड़ा है।

Anant-Radhika Wedding

Anant-Radhika Wedding

विज्ञापन

Anant-Radhika Wedding: इस टाइम हर तरफ बस अनंत और राधिका की शादी की ही बातें हो रही हैं। जी हां, क्या सोशल मीडिया? क्या गॉसिप टाउन? क्या खबरों का बाजार? हर जगह अंबानी की शादी की चर्चा से भरी पड़ी है। अब भई अंबानी के घर की शादी है, तो जाहिर है कि हर एक चीज बेहद खास होने वाली है और ऐसा ही हुआ भी है। छोटे बेटे की शादी में अंबानी परिवार ने पानी की तरह पैसा बहाया है। क्या रिहाना, क्या जस्टिन, क्या रेमा? हर एक चीज पर अंबानी ने खूब नोट उड़ाए हैं। ऐसे में जाहिर है कि अंबानी की छोटी बहू भी बेहद अलग अंदाज में नजर आए और वो यही हुआ है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rhea Kapoor (@rheakapoor)

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही फोटोज

राधिका का वेडिंग लुक देख हर किसी की आंखें खुली की खुली रह गई। जैसे ही नई नवेली दुल्हन का लुक इंटरनेट पर सामने आया, तो चंद पलों में ही वायरल हो गया और हर कोई इस पर प्यार लुटाने लगा। राधिका की शादी का जोड़ा बेहद खास था और देखने भी बेहद कमाल का लग रहा था, लेकिन सिर्फ शादी का जोड़ा ही नहीं बल्कि राधिका की हर एक चीज पर अनंत का नाम था।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rhea Kapoor (@rheakapoor)

‘एआर’ ने लूटी लाइमलाइट

जी हां, इस शादी से हाल ही में राधिका की लेटेस्ट फोटोज सामने आई हैं, जिसमें अंनत के नाम की झलक नजर आ रही है। सामने आई फोटोज में देखा जा सकता है कि राधिका के शादी के जोड़े की ओढ़नी पर ‘एआर’ लिखा हुआ था। इसके अलावा राधिका ने जो अंगूठी पहनी है, उसमें भी ‘एआर’ लिखा है। इतना ही नहीं बल्कि राधिका की मेंहदी पर भी अंनत का नाम है। कुल मिलाकर कहा जा सकता है कि राधिका की सारी चीजें अनंत अंबानी के नाम की हैं।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rhea Kapoor (@rheakapoor)

शादी का लुक बेहद खास

सोशल मीडिया राधिका का हर एक लुक वायरल हो रहा है। ना सिर्फ शादी बल्कि विदाई, हल्दी, संगीत… राधिका का हर एक लुक बेहद खास है। राधिका के लुक को देखकर कहा जा सकता है कि उनके हर एक लुक पर बेहद मेहनत की गई है। अब भई जाहिर-सी बात है अगर अंबानी परिवार की बहू का शादी का लिबास है, तो उसमें सब कुछ एकदम यूनिक होना चाहिए।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ