Hina Khan on Ketan Agarwal Murder Case: पुणे के बहुचर्चित केतन अग्रवाल मर्डर केस ने देश भर को झकझोर दिया है, जिस पर मशहूर टीवी एक्ट्रेस हिना खान ने गहरा दुख और आक्रोश व्यक्त किया है. हिना खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक बेहद भावुक नोट साझा करते हुए आरोपी मंगेतर सिया गोयल पर निशाना साधा और लिखा कि सिर्फ एक सच बोलकर केतन की जान बचाई जा सकती थी.
यह भी पढ़ें: फिल्म मिर्जापुर का टीजर हुआ रिलीज, दो नए चेहरों ने चुराई लाइमलाइट, सीरीज से हटकर दिखाई देगी मूवी की कहानी
हिना खान का केतन मर्डर केस पर रिएक्शन
हीना ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर स्टोरी शेयर करते हुए लिखा कि “आज के समय में सच सुनना और सच कहना इतना मुश्किल हो गया है कि लोग किसी की जान लेने को भी तैयार हैं… ऐसा लगता है कि सच को स्वीकार करने से ज्यादा आसान किसी की जिंदगी छीन लेना हो गया है.”
उन्होंने आगे आरोपी मंगेतर को निशाना बनाते हुए लिखा कि “तुम उसे बख्श सकती थीं, बस एक सच बोलकर… और अपनी पसंद की जिंदगी किसी भी XYZ के साथ जी सकती थीं. आखिर क्यों???? बेहद अफसोस.”
क्या है पूरा केतन अग्रवाल मर्डर केस?
दरअसल, पुणे के एक बड़े रियल एस्टेट कारोबारी के 26 वर्षीय बेटे केतन अग्रवाल की 18 जून 2026 को लोनावला के लोहागढ़ किले से 400 फीट गहरी खाई में गिरने से मौत हो गई थी. शुरुआत में मंगेतर सिया गोयल ने बताया कि फोटो खींचने के दौरान केतन का पैर फिसल गया. बता दें कि केतन और सिया की नवंबर 2026 में एक भव्य शाही शादी होने वाली थी, जिसके लिए कथित तौर पर ₹17 करोड़ का पैलेस भी बुक किया जा चुका था. घटना वाले दिन केतन अपनी मंगेतर सिया का जन्मदिन मनाने के लिए ही उसे लोहागढ़ किले लेकर गया था. लेकिन वहां पर सिया ने अपने मंगेतर केतन की हत्या कर दी.
यह भी पढ़ें: Friday OTT Releases: 26 जून को लगेगा एंटरटेनमेंट का मेला! OTT पर रिलीज हो रहीं ये 8 फिल्में-सीरीज; देखें लिस्ट
पुलिस की जांच में हत्या साबित हुआ
पुलिस जांच में सामने आया कि सिया गोयल का चेतन चौधरी नाम के एक लड़के के साथ अफेयर था और वे दोनों एक-दूसरे से शादी करना चाहते थे. पुलिस को सीसीटीवी फुटेज में एक संदिग्ध लड़का (चेतन चौधरी) हुडी पहने और हेडफोन लगाए उनका पीछा करता दिखा, जिसके बाद इस पूरी साजिश का पर्दाफाश हुआ. इसके बाद पुलिस की टाइट पूछताछ में सिया ने केतन को मारने वाली साजिश के बारे में कुबूल किया.
यह भी पढ़ें: फिल्म मिर्जापुर का टीजर हुआ रिलीज, दो नए चेहरों ने चुराई लाइमलाइट, सीरीज से हटकर
संबंधित खबरें
'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
16 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
17 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
19 hrs agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
20 hrs agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
21 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
22 hrs agoLIVE: श्रद्धा कपूर की 'ईठा' का नया पोस्टर हुआ रिलीज
22 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
22 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
1 day agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines