Friday OTT Releases: 26 जून को लगेगा एंटरटेनमेंट का मेला! OTT पर रिलीज हो रहीं ये 8 फिल्में-सीरीज; देखें लिस्ट

Friday OTT Releases (26 June): जून के आखिरी शुक्रवार यानी 26 जून को ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला लगने वाला है. नेटफ्लिक्स से लेकर प्राइम वीडियो तक पर नई-नई फिल्में और सीरीज रिलीज होने जा रही हैं. वीकेंड पर बिंज वॉच करने के लिए ये परफेक्ट चॉइस हैं. चलिए जानते हैं लिस्ट में किन-किन फिल्मों और सीरीज का नाम शामिल है?

Friday ott releases 26 June 2026
1 / 9

विज्ञापन

परफेक्ट फैमिली 2

परफेक्ट फैमिली 22 / 9

नेहा धूपिया और पंकज त्रिपाठी स्टारर ये सीरीज भी इस शुक्रवार ही रिलीज हो रही है. इस सीरीज में कॉमेडी के साथ-साथ फैमिली ड्रामा देखने को मिलेगा. वहीं इस सीरीज को आप सोनी लिव पर बिंज वॉच कर सकते हैं. सीरीज में मनोज और सीमा पाहवा भी मुख्य भूमिका में हैं.

विज्ञापन

बाहुबली: द टॉर्चबियरर

बाहुबली: द टॉर्चबियरर3 / 9

एस एस राजामौली के डायरेक्शन में बनी ये स्पेशल डॉक्यूमेंट्री भी 26 जून को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने जा रही है. इसमें 'बाहुबली' के बनने की पीछे की कहानी देखने को मिलेगी. परिवार के साथ बैठकर देखने के लिए ये परफेक्ट चॉइस है.

लिटिल ब्रदर

लिटिल ब्रदर4 / 9

जॉन सीना और एरिक आंद्रे स्टारर ये फिल्म भी इस शुक्रवार ओटीटी पर दस्तक देने जा रही है. इस फिल्म को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं. वहीं इसमें कॉमेडी का भरपूर डोज मिलेगा. इस फिल्म को आप अपनी वीकेंड वॉच लिस्ट में ऐड कर सकते हैं.

विज्ञापन

लिंगम

लिंगम5 / 9

कथिर और दिव्या भारती स्टारर ये सीरीज भी 26 जून को रिलीज होने जा रही है. इस सीरीज को आप जियोहॉटस्टार पर बिंज वॉच कर सकते हैं. वहीं खास बात ये है कि ये सीरीज तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़ और हिंदी में रिलीज हो रही है.

राजा शिवाजी

राजा शिवाजी6 / 9

रितेश देशमुख की 'राजा शिवाजी' सिनेमाघरों में तहलका मचाने के बाद ओटीटी पर धमाल मचाने के लिए तैयार है. कल यानी 26 जून को ये सीरीज नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने जा रही है. इसमें सलमान खान का भी कैमियो देखने को मिलेगा.

विज्ञापन

नोट्स फ्रॉम द लास्ट रो

नोट्स फ्रॉम द लास्ट रो7 / 9

ये कोरियन ड्रामा सीरीज भी 26 जून को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रही है. इसमें ड्रामा के साथ-साथ थ्रिलर सीन्स भी देखने को मिलेंगे. वहीं इस सीरीज को आप अपनी बिंज वॉच लिस्ट में ऐड कर सकते हैं. वीकेंड पर देखने के लिए ये परफेक्ट चॉइस है.

द बेयर सीजन 5

द बेयर सीजन 58 / 9

'द बेयर' सीरीज का 5वां सीजन भी रिलीज होने जा रहा है. इस सीजन के लिए फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड थे. वहीं इस सीरीज को आप भारत में जियोहॉटस्टार पर बिंज वॉच कर सकते हैं. बता दें ये अमेरिका में 25 जून को ही रिलीज हो चुकी है.

विज्ञापन

अलायंस

अलायंस9 / 9

प्राइम वीडियो का रियलिटी शो भी 26 जून को रिलीज होने जा रहा है. इस शो को कुणाल खेमू होस्ट कर रहे हैं. वहीं इस शो में रवि किशन, डेजी शाह, कुशल टंडन, नीति टेलर और उर्फी जावेद जैसे सेलेब्स नजर आ सकते हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन