केतन अग्रवाल मर्डर केस पर Hina Khan का छलका दर्द, बोलीं- 'बस एक सच बोलकर…',
Hina Khan Reaction Ketan Agarwal: केतन अग्रवाल मर्डर केस ने पूरे देश को झकझोरकर रख दिया है. इस मुद्दे पर अब टीवी एक्ट्रेस हीना खान का भी रिएक्शन सामने आया है, जिसमें परेशान हीना ने आरोपी महिला को लेकर कड़ी बातें बोली हैं.
Hina Khan on Ketan Agarwal Murder Case: पुणे के बहुचर्चित केतन अग्रवाल मर्डर केस ने देश भर को झकझोर दिया है, जिस पर मशहूर टीवी एक्ट्रेस हिना खान ने गहरा दुख और आक्रोश व्यक्त किया है. हिना खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक बेहद भावुक नोट साझा करते हुए आरोपी मंगेतर सिया गोयल पर निशाना साधा और लिखा कि सिर्फ एक सच बोलकर केतन की जान बचाई जा सकती थी.
हीना ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर स्टोरी शेयर करते हुए लिखा कि “आज के समय में सच सुनना और सच कहना इतना मुश्किल हो गया है कि लोग किसी की जान लेने को भी तैयार हैं… ऐसा लगता है कि सच को स्वीकार करने से ज्यादा आसान किसी की जिंदगी छीन लेना हो गया है.”
उन्होंने आगे आरोपी मंगेतर को निशाना बनाते हुए लिखा कि “तुम उसे बख्श सकती थीं, बस एक सच बोलकर… और अपनी पसंद की जिंदगी किसी भी XYZ के साथ जी सकती थीं. आखिर क्यों???? बेहद अफसोस.”
विज्ञापन
क्या है पूरा केतन अग्रवाल मर्डर केस?
दरअसल, पुणे के एक बड़े रियल एस्टेट कारोबारी के 26 वर्षीय बेटे केतन अग्रवाल की 18 जून 2026 को लोनावला के लोहागढ़ किले से 400 फीट गहरी खाई में गिरने से मौत हो गई थी. शुरुआत में मंगेतर सिया गोयल ने बताया कि फोटो खींचने के दौरान केतन का पैर फिसल गया. बता दें कि केतन और सिया की नवंबर 2026 में एक भव्य शाही शादी होने वाली थी, जिसके लिए कथित तौर पर ₹17 करोड़ का पैलेस भी बुक किया जा चुका था. घटना वाले दिन केतन अपनी मंगेतर सिया का जन्मदिन मनाने के लिए ही उसे लोहागढ़ किले लेकर गया था. लेकिन वहां पर सिया ने अपने मंगेतर केतन की हत्या कर दी.
पुलिस जांच में सामने आया कि सिया गोयल का चेतन चौधरी नाम के एक लड़के के साथ अफेयर था और वे दोनों एक-दूसरे से शादी करना चाहते थे. पुलिस को सीसीटीवी फुटेज में एक संदिग्ध लड़का (चेतन चौधरी) हुडी पहने और हेडफोन लगाए उनका पीछा करता दिखा, जिसके बाद इस पूरी साजिश का पर्दाफाश हुआ. इसके बाद पुलिस की टाइट पूछताछ में सिया ने केतन को मारने वाली साजिश के बारे में कुबूल किया.