Aamir Khan Gauri Spratt Ring: आमिर खान और गौरी खान ने अपने परिवार और करीबियों की मौजूदगी में शादी कर ली है. आमिर खान ने अपनी पत्नी गौरी स्प्रैट को जो खास अंगूठी पहनाई है, उसने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. ये कोई आम रिंग नहीं है इसे 256 घंटों में 131 कारीगरों ने तैयार किया है. सोशल मीडिया पर अब अंगूठी के चर्चे हो रहे हैं.
आमिर खान और गौर स्प्रैट की प्राइवेट वेडिंग

2 / 6
5 जुलाई को आमिर खान ने अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट से बांद्रा वाले घर में शादी कर ली. प्राइवेट सेरेमनी में कपल ने कोर्ट मैरिज की है. इस दौरान दोनों की फैमिली और उनके करीबी दोस्त ही इस शादी में शामिल हुए. गौरी स्प्रैट ने आमिर खान संग अपनी शादी की फोटोज को सोशल मीडिया पर भी शेयर किया.
40 डायमंड्स से सजी गौरी स्प्रैट की अंगूठी

3 / 6
वहीं आमिर खान ने गौरी स्प्रैट को जो अंगूठी गिफ्ट की वो 40 असली हीरों से सजी है. इस रिंग में एक कैबोकॉन-कट नेचुरल रूबी लगा है. रूबी पत्थर के चारों ओर सोने की एक स्कैलप्ड गैलरी है. इस अंगूठी की डिटेलिंग 131 कारीगरों ने अपने हाथों से की है. ये बारिकी अक्सर खानदानी और राज्याभिषेक वाले गहनों में देखी जाती है.
ढूंढने में लगे 3 महीने

4 / 6
गौरी स्प्रैट की अंगूठी को 'बॉम्बे सिगनेट' स्टाइल में तैयार किया गया है. ये ऊपर उभरी हुई है और काफी भारी भी है. वहीं इसे देखकर लगता है कि ये अंगूठी पीढ़ियों से चली आ रही है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मेडागास्कर रूबी को ढूंढने में 3 महीने से ज्यादा का समय लगा.
256 घंटों में हुई तैयार

5 / 6
डिजाइन तैयार करने से लेकर आखिर तक की फिनिशिंग में 256 घंटे लगे. वहीं गौरी के लिए ये अंगूठी बहुत ही खास तरीके से डिजाइन की गई है. QWEEN के को-फाउंडर और CEO अमित कुमार ने बताया कि हमारा मानना है कि गहनों में उस इंसान की भावनाएं छलकनी चाहिए, जिसके लिए गहनों को बनाया जाता है.
गर्लफ्रेंड के बाद बनीं बीवी

6 / 6
बता दें आमिर खान और गौरी स्प्रैट की लव स्टोरी साल 2024 में शुरू हुई थी. हालांकि दोनों एक-दूसरे को 25 साल से जानते थे. पिछले साल अपने 60वें जन्मदिन पर आमिर खान ने गौरी को अपनी गर्लफ्रेंड के तौर पर मीडिया से मिलवाया और अब 2026 में दोनों शादी के बंधन में बंध चुके हैं.