हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

कौन थे अंकित बालियान? जिनके गाने सोशल मीडिया पर थे वायरल; 'गोली मारेंगे' गाना हुआ था फेमस

Haryanvi Singer Ankit Balian: हरियाणा के फेमस सिंगर अंकित बालियान की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई है. सोशल मीडिया पर उनके फैंस उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं. वहीं अब लोग अंकित बालियान के बारे में डिटेल में जानना चाहते हैं. चलिए जानते हैं आखिर अंकित बालियान कौन थे.

विज्ञापन
(Pic Credit- Instagram) हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की मौत से सदमे में आए फैंस

Haryanvi Singer Ankit Balian: हरियाणा म्यूजिक इंडस्ट्री के मशहूर सिंगर अंकित बालियान की उत्तर प्रदेश के शामली में गोली मारकर हत्या कर दी गई. इस खबर ने उनके फैंस और इंडस्ट्री के लोगों को दहला दिया है. सोशल मीडिया पर हर कोई उन्हें श्रद्धांजलि दे रहा है. उनकी मौत की जांच पुलिस ने शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश भी की जा रही है. वहीं इसी बीच सोशल मीडिया पर भी अंकित बालियान के पुराने गाने और उनके वीडियोज काफी वायरल होने लगे हैं. लोग अंकित बालियान के बारे में जानने के लिए काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं. चलिए जानते हैं अंकित बालियान आखिर कौन थे.

कौन थे अंकित बालियान?

अंकित बालियान हरियाणा म्यूजिक इंडस्ट्री का जाना-माना नाम थे. शामली के रहने वाले अंकित ने अपनी सिंगिंग और एक्टिंग से ऑडियंस के दिलों में अलग ही जगह बनाई थी. उन्हें सबसे ज्यादा फेम ‘गोली मारेंगे मेरी जान’ से मिला था. इस गाने के बाद से ही अंकित बालियान चर्चाओं में छा गए थे. वहीं इस गाने के बाद उनका एक और गाना आया जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल भी हुआ. उसका नाम ‘बेबी बदमाश’ था. इस गाने पर सोशल मीडिया यूजर्स ने खूब रील्स भी बनाई थी.

यह भी पढ़ें: कुकू कोहली के निधन से भावुक हुए सलमान खान, अरुणा ईरानी के लिए कही दिल छूने वाली बात

विज्ञापन

यूट्यूब पर भी थे लाखों फॉलोअर्स

सिंगिंग के साथ-साथ अंकित बालियान एक्टिंग में भी हाथ आजमा चुके थे. वहीं सिंगर यूट्यूब पर भी अपने सॉन्ग शेयर करते थे. यूट्यूब पर अंकित बालियान के 3.66 लाख फॉलोअर्स हैं. इसके साथ ही सोशल मीडिया पर भी सिंगर रील्स शेयर करते थे और उनकी रील्स पर लाखों में लाइक्स और व्यूज भी आते थे. अचानक हुई सिंगर की मौत ने उनकी ऑडियंस को भी सदमे में ला दिया है. इसके साथ ही फैंस को भी उनकी मौत से काफी गहरा सदमा लगा है. पुलिस इस केस की जांच गहराई से कर रही है.

यह भी पढ़ें: हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री को बड़ा झटका, अंकित बालियान की सरेआम गोली मारकर हत्या; 20 राउंड हुई फायरिंग

विज्ञापन

जांच में जुटी पुलिस

बता दें पुलिस सिंगर की मौत की सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है. पुलिस के मुताबिक अंकित बालियान की हत्या उनके जिम के बाहर की गई है. 2 बाइक सवार बदमाशों ने सिंगर पर ताबड़तोड़ फायरिंग की, जिससे अंकित बालियान बुरी तरह से घायल हो गए और उन्होंने दम तोड़ दिया. वहीं अंकित बालियान की हत्या पर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी रिएक्ट किया है और सिंगर की मौत पर कई सवाल उठाए हैं. वहीं अंकित के परिवार ने भी उनके कातिलों की तुरंत गिरफ्तारी करने की मांग की है.

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola