Anjali Raghav बनना चाहती थीं टीचर, मजबूरी में बन गईं एक्ट्रेस! मुश्किलों भरा रहा सफर
Anjali Raghav: हरियाणवी एक्ट्रेस अंजलि राघव चर्चाओं में बनी हुई हैं। एक्ट्रेस का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें पवन सिंह अंजलि की कमर को टच करते दिख रहे हैं। चलिए आपको अंजलि की पर्सनल लाइफ के बारे में भी बताते हैं।
Anjali Raghav: हरियाणवी एक्ट्रेस अंजलि राघव इन दिनों सुर्खियों में छाई हुई हैं। एक्ट्रेस का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें भोजपुरी स्टार पवन सिंह उनकी कमर को छूते दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो पर सोशल मीडिया पर काफी बवाल मचा हुआ है और पवन सिंह की हरकत पर उन्हें यूजर्स ट्रोल कर रहे हैं। इसके साथ ही अंजलि ने भी एक वीडियो शेयर करते हुए ऐलान किया कि वो भोजपुरी इंडस्ट्री छोड़ रही हैं। इस विवाद के बाद अंजलि की पर्सनल लाइफ भी सुर्खियों में आ गई है। एक पुराने इंटरव्यू में अंजलि ने बताया था कि वो एक्ट्रेस नहीं बल्कि टीचर बनना चाहती थीं। चलिए आपको भी उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में डिटेल में बताते हैं।
अंजलि राघव ने अपनी पर्सनल लाइफ में काफी मुश्किलें झेली हैं। एबीपी की रिपोर्ट के अनुसार अंजलि ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वो अपनी लाइफ में टीचर बनना चाहती थीं लेकिन ना चाहते हुए भी उन्हें एक्ट्रेस बनना पड़ा। अंजलि जब कॉलेज में पढ़ रही थीं तो उनके पिता की दोनों किडनी फेल हो गई थीं, जिस वजह से अंजलि के पिता की मौत हो गई थी। पिता के निधन के छह महीने बाद अंजलि की माता का भी निधन हो गया था।
माता-पिता के निधन के बाद घर की जिम्मेदारी अंजलि पर आ गई थी। एक्ट्रेस ने पढ़ाई छोड़कर हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री में काम करना शुरू कर दिया जिसकी कमाई से उनके घर का खर्च निकल जाया करता था। अब अंजलि की फैमिली में उनकी दो बड़ी बहनें शिखा-शिवानी राघव और एक भाई कमल राघव ही बचे हैं।
अंजलि की प्रोफेशनल लाइफ के बारे में बात करें तो एक्ट्रेस ने साल 2018 में बेस्ट फीमेल मॉडल हरियाणा में अपनी पहली डांस परफॉर्मेंस दी थी। इसके बाद एक्ट्रेस ने इस खिताब को अपने नाम कर लिया था। बेस्ट फीमेल मॉडल हरियाणा का खिताब जीतने के बाद अंजलि लाइमलाइट में आ गई थीं। इसके बाद उन्होंने ‘चंद्रावल देखूंगी’ और ‘गिरे ये आंसू’ जैसी कई सुपरहिट हरियाणवी म्यूजिक एल्बम में काम कर अपनी पहचान बनाई।
हरियाणवी इंडस्ट्री के साथ-साथ अंजलि बॉलीवुड में भी नजर आ चुकी हैं। उन्होंने फिल्म तेवर में छोटा सा रोल निभाया था। वहीं हाल ही में अंजलि की एक भोजपुरी म्यजिक वीडियो ‘सइयां सेवा करे’ रिलीज हुई है। इसमें वो पवन सिंह के साथ नजर आ रही हैं। वहीं इस गाने के प्रमोशन के दौरान ही पवन सिंह और अंजलि के बीच का विवाद हुआ। अब अंजलि ने भोजपुरी इंडस्ट्री से किनारा कर लिया है।