Sheetal Simmi Chaudhary मर्डर केस का आरोपी गिरफ्तार, आज कोर्ट में होगी पेशी

Sheetal Simmi Chaudhary Murder Case: हरियाणा की मॉडल शीतल उर्फ सिम्मी चौधरी को मौत के घाट उतारने वाले आरोपी सुनील को पुलिस आज कोर्ट में पेश करेगी। इसके बाद जांच आगे बढ़ाई जाएगी।

Sheetal Simmi Chaudhary Murder Case

सिम्मी चौधरी मर्डर केस में आरोपी गिरफ्तार। Photo Credit- News24

विज्ञापन

Sheetal Simmi Chaudhary Murder Case: हरियाणा की मॉडल शीतल उर्फ सिम्मी चौधरी की चाकू से बेरहमी से हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी को आज कोर्ट में पेश करेगी। इसके बाद उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू करेगी। आरोपी की पहचान सुनील के रूप में हुई है, जो इसराना का रहने वाला बताया जाता है। बता दें कि बीते दिन इस केस में एक और नया खुलासा बीते दिन हुआ था। पुलिस ने बताया था कि शीतल शादीशुदा थी। पति से विवाद के चलते वह अलग रह रही थी।

सोमवार को आरोपी गिरफ्तार

मॉडल शीतल उर्फ सिम्मी चौधरी के हत्यारे को सीआईए वन पुलिस टीम ने बीते दिन सोमवार को पार्क अस्पताल के पास से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी से शुरुआती पूछताछ के बारे में खुलासा करते हुए बताया है कि आरोपी सुनील ने मॉडल शीतल की हत्या करने की बात कबूल की है। डीएसपी मुख्यालय सतीश वत्स का कहना है कि आरोपी को आज कोर्ट में पेश करने के बाद रिमांड पर लेने की कोशिश की जाएगी। इसके बाद पुलिस वारदात में यूज किए गए मर्डर वैपन यानी चाकू को बरामद करने की कोशिश करेगी।

Advertisment

परिवार ने दर्ज कराई थी रिपोर्ट

बता दें कि मॉडल शीतल उर्फ सिम्मी चौधरी कुछ वक्त से लापता थी, जिसके बाद परिवार ने 15 जून को थाना मतडौल में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। पुलिस ने जांच शुरू की जिसके बाद शीतल की डेड बॉडी को 16 जून, सोमवार की सुबह सोनीपत के खरखौदा के पास नहर से बरामद किया गया था।

विज्ञापन

शूटिंग के लिए गई थी शीतल

डीएसपी मुख्यालय सतीश वत्स के मुताबिक, पानीपत की सतकरतार कालोनी की रहने वाली एक महिला ने थाना मतलौडा में 15 जून को रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसमें बताया था कि मॉडल शीतल 5 भाई-बहन थे। 24 साल की शीतल उसके साथ रहती थी। महिला ने बताया कि वह हरियाणवी एल्बम में मॉडलिंग का काम करती थी और शूटिंग के लिए 14 जून को अहर गांव गई थी। जब वह वापस नहीं आई जब महिला ने बीएनएस की धारा 127(6) के तहत रिपोर्ट दर्ज करवाई थी।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ