Mannara Chopra के पिता के निधन से Meera Chopra हुईं शॉक्ड, जानें क्या बोलीं एक्ट्रेस?

Meera Chopra Reaction on Mannara Chopra Father Death: मन्नारा चोपड़ा के पिता रमन राय हांडा के निधन पर एक्ट्रेस की कजिन बहन मीरा चोपड़ा का रिएक्शन आया है। मीरा का कहना है कि उन्हें इस दुखद खबर से धक्का लगा है।

Meera Chopra

मन्नारा चोपड़ा के पिता के निधन पर मीरा चोपड़ा का दर्द छलका है। Photo Credit- Instagram

Meera Chopra Reaction on Mannara Chopra Father Death: बिग बॉस 18 की एक्स कंटेस्टेंट मन्नारा चोपड़ा के सिर से पिता का साया उठ गया है। बीते दिन सोमवार को एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए खुलासा किया कि उनके पिता का 16 जून को मुंबई में निधन हो गया है। वह कुछ वक्त से बीमार चल रहे थे और 72 साल की उम्र में उन्होंने अपनी आखिरी सांस ली। मन्नारा के पिता के अचानक निधन से मीरा चोपड़ा को धक्का लगा है। उन्हें इस दुखद खबर पर बिल्कुल यकीन नहीं हो रहा है। आइए जानते हैं कि मीरा चोपड़ा ने क्या कहा है?

विज्ञापन

मीरा चोपड़ा को नहीं हुआ यकीन

बता दें कि एक्ट्रेस मीरा चोपड़ा, मन्नारा चोपड़ा का कजिन बहन हैं। एक इवेंट के दौरान इंस्टेंट बॉलीवुड से बात करते हुए उन्होंने इस दुखद खबर पर अपना रिएक्शन दिया है। मीरा ने कहा, ‘जब मैं अंदर थी, उस वक्त विक्की ने मुझे बताया। मुझे पता था कि अंकल अस्पताल में एडमिट हैं लेकिन ये नहीं पता था कि सब इतना सीरियस है।’

विज्ञापन

पेरेंट्स को खाेना सबसे बुरा

मीरा चोपड़ा ने आगे कहा, ‘अंकल पहले ठीक थे, इसलिए मुझे नहीं पता है कि असल में क्या हुआ है? मैं पता लगाने जा रही हूं। ये सच में बहुत दुखद है।’ एक्ट्रेस ने आगे कहा, ‘पेरेंट्स को खो देना… इससे बुरा और कुछ नहीं हो सकता है। मन्नारा और मिताली उनके बेहद करीब थीं।’

विज्ञापन

प्रियंका-परिणीति का नहीं आया रिएक्शन

बता दें कि मन्नारा चोपड़ा के पिता के निधन पर फिलहाल अभी तक प्रियंका चोपड़ा और परिणीति चोपड़ा का रिएक्शन नहीं आया है। दोनों ही मन्नारा और उनके परिवार के बेहद करीब हैं। पिछले दिनों जब प्रियंका इंडिया आई थीं, तब उन्होंने मन्नारा की फैमिली के साथ काफी वक्त बिताया था।

विज्ञापन

कब और कहां होगा अंतिम संस्कार?

मन्नारा चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर एक बयान के जरिए बताया है कि उनके पिता रमन राय हांडा का अंतिम संस्कार 18 जून को मुंबई में किया जाएगा। बयान में बताया गया है कि उनका अंतिम संस्कार दोपहर 1 बजे श्मशान घाट, अंबोली, अंधेरी पश्चिम, मुंबई में किया जाएगा।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ