प्रणाली राठौड़ और हर्षद चोपड़ा ने ब्रेकअप रूमर्स के बीच बनाई दूरी, सोशल मीडिया पर मिला सबूत

प्रणाली राठौड़ और हर्षद चोपड़ा को लेकर एक बार फिर खबरों का बाजार गर्म हो गया है। इन दोनों के बीच सोशल मीडिया पर दूरी बढ़ने के संकेत मिले हैं।

Harshad Chopda Pranali Rathod

Harshad Chopda Pranali Rathod File Photo

विज्ञापन

‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम एक्टर्स प्रणाली राठौड़ और हर्षद चोपड़ा इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी बज क्रिएट कर रहे हैं। कुछ समय पहले इन दोनों को साथ देख फैंस खुशी से झूम उठते थे। शो में इनकी केमिस्ट्री इतनी जबरदस्त थी कि रियल लाइफ में भी दोनों का नाम जुड़ने लगा था। सेट पर इनकी दोस्ती के किस्से काफी मशहूर थे और पब्लिक अपीयरेंस देते हुए दोनों एक-दूसरे पर खूब प्यार लुटाते थे। ऐसे में गोसिप गलियारों में चर्चा थी कि प्रणाली राठौड़ और हर्षद चोपड़ा एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।

प्रणाली राठौड़ और हर्षद चोपड़ा के बीच फिर बढ़ी दूरी

हालांकि, कभी भी इन दोनों ने अपनी डेटिंग रूमर्स को कन्फर्म नहीं किया। लेकिन अब इन दोनों के अलग होने की खबरें सामने आ रही हैं। बताया जा रहा है कि प्रणाली राठौड़ और हर्षद चोपड़ा अलग हो चुके हैं। उनकी दोस्ती में दरार आ गई है। कुछ दिनों पहले खबर मिली थी कि इन दोनों ने एक-दूसरे के साथ सोशल मीडिया से सभी तस्वीरें डिलीट कर दी हैं। अब इसके बाद कुछ नया अपडेट सामने आया है।

Advertisment
Pranali Rathod

Pranali Rathod

इंस्टाग्राम पर किया एक-दूसरे को अनफॉलो

प्रणाली राठौड़ और हर्षद चोपड़ा के बीच दूरी और भी ज्यादा बढ़ चुकी है। इन दोनों ने अब एक-दूसरे को इंस्टाग्राम से अनफॉलो तक कर दिया है। ये सिर्फ रूमर्स नहीं हैं, बल्कि ये खबर एकदम सच्ची है। जब आप प्रणाली राठौड़ की इंस्टाग्राम फॉलोइंग लिस्ट देखेंगे तो आपको पता चलेगा कि वहां हर्षद चोपड़ा का नाम नजर नहीं आ रहा है। यानी अब एक्ट्रेस ने हर्षद चोपड़ा को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है।

दोस्ती टूटने का मिला सबूत

वहीं, दूसरी तरफ हर्षद चोपड़ा की फॉलोइंग लिस्ट में उनकी सबसे खास दोस्त प्रणाली राठौड़ भी नजर नहीं आ रही हैं। जिसका मतलब साफ है कि हर्षद चोपड़ा भी प्रणाली राठौड़ को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर चुके हैं। अब इनके बीच दरार काफी गहरी हो चुकी है। सोशल मीडिया पर जिस तरह से ये दोनों दूरी बना रहे हैं, वो देखकर फैंस भी सोच में पड़ गए हैं कि आखिर इन दोनों के बीच हुआ क्या है?

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ