---विज्ञापन---

क्या ‘खतरों के खिलाड़ी’ शो में जाना चाहती हैं मुनमुन दत्ता? बबीता जी ने खुद तोड़ी चुप्पी

बबीता जी उर्फ मुनमुन दत्ता ने रिवील किया है कि उन्हें हर साल रोहित शेट्टी के शो के लिए अप्रोच किया जाता है। एक्ट्रेस 'खतरों के खिलाड़ी' करने से हर साल इंकार कर देती हैं।

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ फेम एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता ने हाल ही में पैपराजी के सामने एक बड़ा खुलासा किया है। बबीता जी के नाम से मशहूर मुनमुन दत्ता को लोग टीवी पर देखने के लिए बेताब बैठे हैं। अभी तक उनकी ‘तारक मेहता’ में वापसी नहीं हुई है। वहीं, अब ऐसी खबरें सामने आ रही हैं कि मुनमुन दत्ता को रोहित शेट्टी के रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ के लिए अप्रोच किया जा रहा है। अब इस पर एक्ट्रेस ने खुद चुप्पी तोड़ी है।

क्या मुनमुन को मिला ‘खतरों के खिलाड़ी’ का ऑफर?

आपको बता दें, पैपराजी ने हाल ही में मुनमुन दत्ता से सवाल किया कि अगर उन्हें ‘खतरों के खिलाड़ी’ का ऑफर मिलता है, तो क्या वो ये शो करेंगी? तो एक्ट्रेस ने इस पर बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि उन्हें इस शो का ऑफर मिल चुका है। इतना ही नहीं मुनमुन दत्ता ने इस दौरान ये तक कह दिया कि उन्हें इस शो के लिए हर साल अप्रोच किया जाता है। हालांकि, वो हर बार इस ऑफर को ठुकरा देती हैं।

---विज्ञापन---

‘खतरों के खिलाड़ी’ का ऑफर मुनमुन दत्ता ने किया रिजेक्ट?

अब ‘बबीता जी’ हर साल ‘खतरों के खिलाड़ी’ का ऑफर रिजेक्ट क्यों कर रही हैं? उन्होंने इसकी वजह भी रिवील की है। वो हर साल इस ऑफर को ठुकरा देती हैं और इसका कारण भी सामने आ गया है। एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता का कहना है कि वो कई चीजों से डरती हैं और उसी कारण वो ये शो नहीं कर सकतीं। मुनमुन दत्ता ने कहा, ‘मैं ऊंचाई से डरती हूं, मुझे स्विमिंग नहीं आती, बचा क्या करने के लिए?’

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: ‘पंचायत’ एक्टर का छलका दर्द, बोले- कोई भी बड़ा प्रोडक्शन हाउस नहीं कर रहा कास्ट

क्या है ऑफर ठुकराने की वजह?

एक्ट्रेस ने आगे कहा, ”खतरों के खिलाड़ी’ बाहर शूट होता है और 2 महीने के लिए बाहर जाना होता है, तो थोड़ा मुश्किल हो जाता है शेड्यूल को मैनेज करना।’ यानी 2 महीने विदेश ना रहना पड़े और वो पानी और ऊंचाई के डर के कारण इस शो का हिस्सा नहीं बन पा रही हैं। अब फैंस को मुनमुन दत्ता के रिजेक्शन का कारण क्लियर हो गया है।

First published on: Mar 31, 2025 02:16 PM

End of Article
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola