Oscars 2025 से पहले वायरस की चपेट में आए दिग्गज एक्टर, Harrison Ford नहीं होंगे शामिल

Harrison Ford Diagnosed With Shingles Ahead Of Oscars 2025: ऑस्कर्स 2025 से ठीक पहले हॉलीवुड एक्टर वायरस की चपेट में आ गए हैं, जिसके बाद वो अब अवॉर्ड में शामिल नहीं होंगे। इसके बाद उनके फैंस को बड़ा झटका लगा है।

Harrison Ford

Harrison Ford

विज्ञापन

Harrison Ford Diagnosed With Shingles: हॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता हैरिसन फोर्ड ने हाल ही में ये खुलासा किया कि उनकी तबियत बिगड़ने के कारण वोऑस्कर्स 2025 में अवार्ड प्रेजेंट नहीं करेंगे। इस खबर को सुनने के बाद उनके फैंस को बड़ा झटका लगा है। चलिए आपको बताते हैं आखिर एक्टर को हुआ क्या है?

शिंगल्स नाम की बीमारी के चपेट में आए

अभिनेता को शिंगल्स नाम की बीमारी का पता चला है, जिसकी वजह से उन्हें ये महत्वपूर्ण इवेंट छोड़ना पड़ेगा। हालांकि रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी तबियत में सुधार हो रहा है और वो जल्द ही पूरी तरह से ठीक हो जाएंगे।

Advertisment

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Harrison Ford (@indianasolo42)

82 साल के अभिनेता हैरिसन फोर्ड ने 28 फरवरी 2025 को ये जानकारी दी कि वो ऑस्कर्स के लिए प्रेजेंटेटर के रूप में अपनी भूमिका नहीं निभा पाएंगे। इससे पहले वो स्क्रीन एक्टर्स गिल्ड (SAG) अवार्ड्स 2025 में भाग ले चुके थे, लेकिन शिंगल्स की समस्या के बाद उन्हें ऑस्कर्स से हटना पड़ेगा।

क्या है शिंगल्स?

आपको बता दें शिंगल्स एक वायरल संक्रमण है जो शरीर में दर्दनाक चकत्तों का कारण बनता है, लेकिन ये जीवन के लिए खतरे की वजह नहीं होता। इस बीमारी के कारण हैरिसन को अवार्ड शो की प्रस्तुति से हटना पड़ा। हालांकि उनके प्रतिनिधियों ने अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक बयान नहीं जारी किया है, लेकिन उनके स्वास्थ्य के बारे में ताजा रिपोर्ट्स ने ये बताया कि वो पहले से अब काफी ठीक हैं।

विज्ञापन

हैरिसन फोर्ड का योगदान

हैरिसन फोर्ड का नाम हॉलीवुड के सबसे बड़े और प्रभावशाली अभिनेताओं में शुमार है। उन्होंने ‘स्टार वार्स’, ‘इंडियाना जोन्स’ जैसी फिल्मों के जरिए उन्होंने दुनिया भर में अपने अभिनय का लोहा मनवाया है। इसके अलावा, ‘द डेविल्स ओन’, ‘मॉर्निंग ग्लोरी’, ‘फायरवॉल’ जैसी कई हिट फिल्मों में भी उनका अभिनय दर्शकों द्वारा सराहा गया है।

ऑस्कर्स 2025 में कई बड़े नामों को अवार्ड प्रेजेंट करने के लिए चुना गया था, जिनमें गैल गैडोट, जोई साल्डाना, एंड्रयू गारफील्ड, मार्गरेट क्वाली, सैम्युएल एल. जैक्सन, रैचेल ज़ेग्लर, डेव बैटिस्टा जैसे सितारे शामिल थे। अब हैरिसन फोर्ड के नाम के बिना ये शो थोड़ी कमी महसूस करेगा, लेकिन उनके प्रशंसकों को उनके जल्द ठीक होने की उम्मीद है।

विज्ञापन

ऑस्कर्स 2025 का आयोजन 2 मार्च 2025 को होगा और ये भारत में 3 मार्च 2025 को सुबह 5:30 बजे प्रसारित किया जाएगा। इस साल के ऑस्कर्स का इंतजार दर्शकों और फिल्म इंडस्ट्री के लोगों द्वारा काफी उत्सुकता से किया जा रहा है, हालांकि हैरिसन फोर्ड के बिना ये शाम थोड़ी फीकी जरूर लगेगी।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ