Bigg Boss के एक्स कंटेस्टेंट का पिता पर चौंकाने वाला खुलासा, फिल्मों ने छीन ली थी सिर से छत

Bigg Boss OTT 3 Contestant Ranveer Shorey: बिग बॉस ओटीटी 3 के कंटेस्टेंट रह चुके रणवीर शौरी ने एक इंटरव्यू में अपने पिता को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया है। उन्होंने अपने स्ट्रगल को लेकर भी बात की है। रणवीर ने क्या कुछ कहा है, चलिए आपको बताते हैं।

Ranvir Shorey

Ranvir Shorey

Bigg Boss OTT 3 Contestant Ranvir Shorey: हाल ही में अर्चना पूरन सिंह ने अपने यूट्यूब व्लॉग पर एक खास एपिसोड को शूट किया, जिसमें उनके साथ उनके दोस्त और सह-कलाकार रणवीर शौरी, विनय पाठक और उनके पति परमीत सेठी शामिल थे। ये मजेदार व्लॉग मुंबई की कुछ फेमस जगहौं जैसे पृथ्वी कैफे और जुहू बीच पर शूट किया गया। लेकिन इस व्लॉग के दौरान सबसे दिलचस्प और इमोशनल बात थी जब रणवीर शौरी ने अपने संघर्षपूर्ण दिनों के बारे में खुलकर बातें कीं। चलिए आपको बताते हैं रणवीर ने इस दौरान क्या कुछ कहा?

विज्ञापन

रणवीर ने किया संघर्ष के दिनों को याद

रणवीर ने इस दौरान शेयर किया कि उनका संघर्ष कभी भी रोटी की कमी का नहीं था, बल्कि असली चुनौती ये थी कि उनके पास अपना घर नहीं था। रणवीर ने बताया, ‘हमारे पास कभी भी खाने की कमी नहीं थी, लेकिन असली समस्या ये थी कि हमें अपना घर नहीं मिल रहा था। मेरे पिताजी ने फिल्म बनाने के लिए अपना घर बेच दिया था, और फिर हम किराए के घर में रहने लगे। हालांकि, खाने की कोई समस्या नहीं थी, हम किराए के घर में रहकर भी अच्छे से मटन खा रहे थे।’

विज्ञापन

विनय पाठक ने भी स्ट्रगल पर की बात

विनय पाठक ने भी अपने संघर्ष के दिनों को साझा किया और कहा, ‘ऐसे दिन थे जब पैसे नहीं होते थे, लेकिन कभी ये नहीं हुआ कि तीन दिन तक हम कुछ नहीं खा सके। हमेशा कोई न कोई रास्ता निकल ही आता था जिससे पेट भर जाता था।’

विज्ञापन

लेकिन बातचीत का मिजाज हल्का और मजेदार तब हो गया जब अर्चना ने विनय को मजाक में रोजाना 500 रुपये की शूटिंग फीस देने की पेशकश की, जिस पर रणवीर जोर से हंसे। विनय ने जवाब देते हुए कहा, ‘हमने बहुत मजा किया, लेकिन मुझे एक स्क्रिप्ट चाहिए, ताकि हम सभी मिलकर काम कर सकें।’

अर्चना ने विनय-रणवीर के साथ की मस्ती

अर्चना ने तुरंत इस मजेदार बात पर सहमति जताते हुए परमीत सेठी से कहा कि वो जल्द ही रणवीर और विनय के लिए एक स्क्रिप्ट लिखें। इसके बाद जुहू बीच पर ये दिन खत्म हुआ, जब रणवीर ने ट्रम्पोलिन पर कूदते हुए अर्चना को ‘आंटी’ और परमीत को ‘अंकल’ कहकर एक मजेदार वीडियो बनाया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ