पंजाबी सिंगर हार्डी संधू (Harrdy Sandhu) के लिए ये दिवाली खास सौगात लेकर आई. उनके घर पर खुशियों का माहौल दोगुना रहा. ‘बिजली बिजली’ सिंगर दूसरी बार पापा बने हैं. उन्होंने इस खुशखबरी को फैंस के साथ शेयर की है और इंस्टाग्राम पर बच्चे की पहली झलक तक दिखाई है, जिसके बाद सोशल मीडिया पर फैंस उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं दे रहे हैं और उन्हें ढेरों लाइक्स मिल गए हैं.
दरअसल, हार्डी संधू ने इंस्टाग्राम पर बच्चे को लेकर पोस्ट शेयर की है. उन्होंने दूसरी पापा बनने की खुशी को फैंस के साथ शेयर किया, जिसके बाद उनकी पोस्ट पर बधाइयों का तांता लग गया. सोशल मीडिया पर शेयर की गई इस पोस्ट में सिंगर ने बच्चे की झलक दिखाई है. इसमें देख सकते हैं कि उन्होंने अपना, पत्नी, बड़े बेटे और न्यूली बॉर्न बेबी की फोटो शेयर की. इसे साझा करने के साथ ही उन्होंने शानदार कैप्शन भी दिया.
यह भी पढ़ें: कौन थे ऋषभ टंडन? जिनकी हार्ट अटैक के चलते चली गई जान, जानिए परिवार में कौन-कौन
आपको बता दें कि इससे पहले हार्डी संधू ने इंस्टाग्राम पर पत्नी की गोद भराई की फोटोज को शेयर किया था, जो कि काफी वायरल हुई थी. लोगों ने उस समय भी उन्हें ढेरों बधाइयां दी थी.
इन सेलेब्स ने दी पापा बनने की बधाई
वहीं, हार्डी संधू की पापा बनने वाली पोस्ट पर कई सेलेब्स ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. इस लिस्ट में सुनील ग्रोवर, लॉरेन गॉटलिब, सोफी चौधरी और सरगुन मेहता जैसे सेलेब्स ने उन्हें दूसरी बार पापा बनने की शुभकामनाएं दी.
यह भी पढ़ें: ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ में हॉलीवुड सितारों की एंट्री, ‘मिहिर’-‘तुलसी’ की मदद करते आएंगे नजर!
गौरतलब है कि ये दिवाली परिणीति चोपड़ा के लिए भी बेहद स्पेशल रही. एक्ट्रेस ने शादी के दो साल बाद पहले बच्चे को जन्म दिया. परिणीति और राघव ने सितंबर 2023 में राजस्थान के उदयपुर स्थित लीला पैलेस में शादी की थी.
यह भी पढ़ें: पंजाबी सिंगर तेजी कहलों पर हुई फायरिंग, कनाडा में बैठे रोहित गोदारा गैंग ने ली हमले की जिम्मेदारी
संबंधित खबरें
‘अल्लाह’ लिखी टी-शर्ट को लेकर घिरीं अर्जुन बिजलानी की पत्नी, अब मांगी माफी
13 mins agoCJP पर अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन ने लगाया US फंडिंग का आरोप
1 hr ago'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में छापे 140 करोड़! जानें कब होगी रिलीज?
3 hrs agoकाजी तौकीर की शर्मनाक हरकत! स्काउट के कान में थूकने पर भड़के सेलेब्स
4 hrs agoप्रकाश राज ने CJP के सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर तोड़ी चुप्पी
5 hrs agoधर्मेंद्र-राजेश खन्ना की ठुकराई फिल्म से स्टार बने बिग बी, क्या आपने देखी?
9 hrs ago'ये खतरनाक है…', Bigg Boss 20 में नकुल ढुल के खिलाफ हुए सभी कंटेस्टेंट्स
10 hrs agoरिलीज होते ही Dhurandhar 2 बन गई थी ब्लॉकबस्टर, अब टीवी पर होगी स्ट्रीम
11 hrs agoइमरान हाशमी की फिल्म के सेट पर बड़ा हादसा टला! पलटते हुए वैन पर गिरी SUV
13 hrs ago'दृश्यम 3' ने 12 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines