पंजाबी सिंगर तेजी कहलों पर हुई फायरिंग, कनाडा में बैठे रोहित गोदारा गैंग ने ली हमले की जिम्मेदारी

Punjabi Singer Teji Kahlon Firing Case: पंजाबी सिंगर तेजी कहलों पर कनाडा में फायरिंग हो गई है. कुख्यात रोहित गोदारा के गैंग ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है. सोशल मीडिया पर भी हलचल मच गई है.

Punjabi singer teji kahlon firing case

पंजाबी सिंगर पर हुई फायरिंग

विज्ञापन

Punjabi Singer Teji Kahlon Firing Case: पंजाबी सिंगर तेजी कहलों पर कनाडा में फायरिंग हो गई है. कुख्यात रोहित गोदारा के गैंग ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है. सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर गोदारा गैंग ने दावा किया है कि तेजी कहलों को गोली मारी गई है. इस हमले के बाद से सोशल मीडिया पर भी हलचल मच गई है. कनाडा में आए दिन पंजाबी सिंगर्स पर फायरिंग के केस सामने आ रहे हैं. हाल ही में मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा के कनाडा में स्थित रेस्टोरेंट पर भी फायरिंग की घटना सामने आई थी.

पोस्ट की शेयर

रिपोर्ट्स के अनुसार महेन्द्र सरन नाम के एक गैंगस्टर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर की है. ये गैंगस्टर रोहित गोदारा गैंग से जुड़ा है. उसने पोस्ट में लिखा, ‘तेजी कहलों पर जो भी हमला हुआ है वो हमने करवाया है. तेजी कहलों के पेट में गोलियां लगी हैं. ये चेतावनी भरा हमला था, अगर इसके बाद भी उसे समझ नहीं आया तो उसका खेल खत्म कर देंगे. ये हमारे दुश्मनों को वेपन सप्लाई करता था और हमारी मुखबरी करवाता था, इसलिए इस पर हमला करवाया गया है.’

विज्ञापन

आखिरी चेतावनी दी

पोस्ट में गैंगस्टर ने आगे लिखा, ‘अगर इसके कहने पर किसी ने हमारे गैंग की तरफ देखा भी तो इसके घरवालों को भी नहीं बख्शा जाएगा. इस बार तो वॉर्निंग दी है अगर आगे से ऐसा कुछ हुआ था इसे अपनी जान देनी पड़ेगी. ये चेतावनी उन लोगों के लिए भी है जो हमारे दुश्मनों की मदद कर रहे हैं. सबका विनाश कर देंगे. अभी तो शुरुआत है आगे-आगे देखो क्या होता है.’ इस पोस्ट में हमलावर ने अपने गैंग के राहुल रिनाउ और विक्की फलवान का भी नाम लिया है, जो रोहित गोदारा गैंग से जुड़े हैं.

विज्ञापन

सेलेब्स पर पहले भी हो चुके हमले

बता दें हाल ही में कनाडा में मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा के रेस्टोरेंट पर भी फायरिंग का केस सामने आया था. वहीं इसके साथ ही यूट्यूबर एल्विश यादव के घर पर भी फायरिंग की गई थी. ये गैंगस्टर आए दिन सेलेब्स को अपनी गैंगवार का निशाना बना रहे हैं और लोगों में अपना खौफ फैला रहे हैं. वहीं अभी तक तेजी कहलों की हेल्थ की कोई अपडेट सामने नहीं आई है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ