'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में हॉलीवुड सितारों की एंट्री, 'मिहिर'-'तुलसी' की मदद करते आएंगे नजर!

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: टीवी के हिट शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ में 2 हॉलीवुड सितारों की एंट्री देखने को मिलने वाली है. ऑडियंस इसको लेकर काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं.

Kyunki saas bhi kabhi bahu thi 2 bill gates will smith

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' इंटरनेशनल सितारों का कैमियो

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: स्टार प्लस का हिट शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ टीवी की दुनिया में छाया हुआ है. तुलसी और मिहिर की केमिस्ट्री को ऑडियंस खूब पसंद कर रही है. शो की कहानी अपनी रोमांचक कहानी, ट्विस्ट और इमोशन से भरे मोड़ के साथ लगातार ऑडियंस को बांधे हुए है. शो में कई और नई एंट्री भी हुईं हैं, जो ऑडियंस के दिल पर गई हैं. वहीं अब अपकमिंग एपिसोड में 2 हॉलीवुड सितारों की भी एंट्री होने वाली है. इससे शो को भारत के बाहर भी लोकप्रियता हासिल होगी. फैंस इन हॉलीवुड सितारों को देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं. चलिए जानते हैं वो कौन-कौन से 2 हॉलीवुड सितारे हैं जो भारतीय ऑडियंस को एंटरटेन करते नजर आएंगे.

किन हॉलीवुड सुपरस्टार्स की हुई एंट्री?

शो में पार्वती की एंट्री के बाद अब खबरें सामने आ रही हैं कि इंटरनेशनल सुपरस्टार इस शो में ग्रैंड एंट्री कर सकते हैं. ऑस्कर विनिंग एक्टर विल स्मिथ जल्द ही इंडियन टेलीविजन में डेब्यू कर सकते हैं. खबरों के मुताबिक विल स्मिथ मिहिर विरानी और तुलसी की मदद करते नजर आएंगे. अगर विल स्मिथ शो में नजर आते हैं तो शो में उनकी एंट्री प्यार, सम्मान और अपने साथी के साथ खड़े रहने का एक मजबूत संदेश ला सकता है, चाहे परिस्थितियां कैसी भी हों.

‘मीहिर’ और ‘तुलसी’ की करेंगे मदद!

वहीं दूसरी ओर खबरें ये भी हैं कि विल स्मिथ के साथ-साथ शो में अमेरिकी बिजनेस मैग्नेट बिल गेट्स भी कैमियो करेंगे. शो के अपकमिंग एपिसोड में ‘तुलसी’ का किरदार निभाने वालीं स्मृति ईरानी और बिल गेट्स के बीच एक वीडियो कॉल दिखाई जाएगी. ये कहानी 2 एपिसोड्स में दिखाई जाएगी. वहीं मेकर्स ने हाल ही में एक नया प्रोमो भी जारी किया है जिसमें वो अमेरिकी मेहमान का जिक्र करते नजर आ रहे हैं.

एपिसोड कब होगा टेलीकास्ट?

‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ का ये एपिसोड 24 और 25 अक्टूबर को 10:30 बजे स्टार प्लस पर टेलीकास्ट किया जाएगा. स्टार प्लस के बाद ये शो जियोसिनेमा पर स्ट्रीम किया जाता है. फैंस इसे देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं. बता दें इस शो का दूसरा सीजन 25 साल बाद टीवी पर टेलीकास्ट किया गया है. इसका पहला एपिसोड 29 जुलाई को रिलीज किया गया था. 25 साल बाद भी ऑडियंस के बीच इस शो का क्रेज उतना ही दिख रहा है जितना 25 साल पहले था.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ