पहले 'बैरण', अब 'बरसात' ने मचाया तहलका; हरियाणा के इन सिंगर्स ने दिए 2 मास्टरपीस गाने!

Haryanvi Viral Song Barsaat: हरियाणा के भाईयों की जोड़ी ने अपने गानों से सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है. ये गाने देश के साथ-साथ दुनियाभर में भी छा गए हैं. इंस्टाग्राम पर भी इन गानों पर हर कोई रील बना रहा है. चलिए जानते हैं आखिर ये सिंगर्स कौन हैं.

harayana singers banjaare brothers trending song

(Pic Credit- AI) हरियाणा के सिंगर भाईयों की जोड़ी के सुपरहिट गाने

Haryanvi Viral Song Barsaat: हरियाणा के सिंगर भाईयों की जोड़ियों ने सोशल मीडिया पर अपने गानों से तहलका मचाया हुआ है. भाईयों की इस जोड़ी ने बैक-टू-बैक 2 ऐसे गाने दिए हैं जिन्हें सोशल मीडिया पर मास्टरपीस कहा जा रहा है. पहले ‘बैरण’ गाने ने ऑडियंस का दिल जीता, वहीं अब नया गाना ‘बरसात’ भी सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. हालांकि इस गाने को 1 महीने पहले रिलीज किया गया था, लेकिन अभी भी ये गाना सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है. इस नए गाने ने तो देश के साथ-साथ दुनिया में भी धूम मचा दी है.

विज्ञापन

कौन हैं ये सिंगर्स?

हम जिस सिंगर जोड़ी की बात कर रहे हैं उनका नाम ‘बंजारे’ है. हरियाणा के भिवानी के रहने वाले चचेरे भाई सुमित और अनुज का ‘बंजारे’ नाम का एक म्यूजिकल बैंड है. इन दोनों ने मिलकर ‘बैरण’ गाना बनाया, इस गाने ने रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया. ये गाना बिलबोर्ड इंडिया चार्ट में नंबर 1 बनने वाला पहला इंडिपेंडेंट गाना बना. वहीं इंस्टाग्राम पर भी हर दूसरा इंसान इस गाने पर अपनी रील बना रहा था.

विज्ञापन

दुनियाभर में छाए गाने

वहीं अब ‘बैरण’ के बाद ‘बंजारे’ भाईयों की जोड़ी ‘बरसात’ गाना लेकर आई. 1 महीने पहले रिलीज हुए इस गाने ने ‘बैरण’ की तरह ही देश के साथ-साथ दुनियाभर में तहलका मचा दिया. इस गाने ने सोनी म्यूजिक इंडिया ने ‘स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे’ के भारत में हुए प्रमोशन में शामिल किया. इसके बाद से ये गाना देश के साथ-साथ दुनियाभर में भी छा गया. यूट्यूब पर इस गाने को सिर्फ 1 महीने में 20 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं. सोनी म्यूजिक इंडिया ने कोलैब करके इस गाने की प्रसिद्धता में चार चांद लगा दिए.

विज्ञापन

कब शुरू किया था सफर?

बता दें ‘बंजारे’ भाईयों की जोड़ी ने अपना म्यूजिक सफर लॉकडाउन के टाइम पर शुरू किया था. दोनों ने अपने ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर अपने बनाए हुए म्यूजिक को शेयर किया, जिसे ऑडियंस ने काफी पसंद भी किया. वहीं नतीजा ये रहा है कि दोनों का ‘बैरण’ और ‘बरसात’ गाना मास्टरपीस बन गए हैं. सोशल मीडिया पर यूजर्स इन गानों पर अलग-अलग तरह की रील्स बना रही है. वहीं लोग इन गानों को पार्टियों और शादियों में चलाकर एन्जॉय कर रहे हैं. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ