Happy Mothers Day 2023: आज 4 मई को मदर्स डे मनाया जा रहा है। वैसे तो मां को स्पेशल फील कराने के लिए कोई एक दिन काफी नहीं है, लेकिन फिर भी आज बच्चे अपनी मां को किसी न किसी रूप में स्पेशल फील कराते हैं फिर चाहे वह गिफ्ट के जरिए हो या फिर स्पेशल डे प्लान करके। तो आज मदर्स डे के मौके पर जानते हैं कि आखिर मदर्स डे क्यों मनाया जाता है।
मई के दूसरे रविवार को मनाते हैं मदर्स डे (Mothers Day 2023)
बता दें कि मां और बच्चों का ये दिन पूरी दुनिया मई के दूसरे रविवार को मनाती है। आपको बता दें कि मदर्स डे की शुरुआत करने का पूरा श्रेय अमेरिका की ऐना एम जारविस को जाता है। ऐना का जन्म अमेरिका के वेस्ट वर्जिनिया में हुआ था। ऐना की मां अन्ना एक स्कूल टीचर थी। एक दिन स्कूल में बच्चों को पढ़ाते वक्त उन्होंने बताया कि एक दिन ऐसा आएगा जब मां के लिए एक दिन समर्पित किया जाएगा।
यूं शुरू हुआ मदर्स डे
ऐना की मां के निधन के बाद, ऐना और उसके दोस्तों ने एक अभियान शुरु किया, जिसमें मदर्स डे के दिन राष्ट्रीय छुट्टी हो ऐसा कहा गया। दरअसल ऐना इसीलिए ऐसा करना चाहती थी ताकि बच्चे जब तक उनकी मां जिंदा हैं तब तक उनका सम्मान करें। ऐना के इस अभियान को खूब सराहना मिली और उसके बाद ही 8 मई 1914 को अमेरिका में मनाया गय। बता दें कि ये पहली बार था जब मदर्स डे मनाया जा रहा था। फिर क्या था उसके बाद से मई महीने के हर दूसरे रविवार को मदर्स डे मनाया जाने लगा।
ये भी बता दें कि अमेरिका, भारत, न्यूजीलैं, कनाडा और कई देशों में इस पर्व को मई के दूसरे रविवार के दिन मनाया जाता है। हालांकि कुछ देश ऐसे भी हैं जहाम मार्च के महीने में मदर्स डे मनाया जाता है।
मदर्स डे स्पेशल शायरी-
इस तरह मेरे गुनाहों को वो धो देती है
माँ बहुत ग़ुस्से में होती है तो रो देती है
मुनव्वर राना
चलती फिरती हुई आँखों से अज़ाँ देखी है
मैं ने जन्नत तो नहीं देखी है माँ देखी है
मुनव्वर राना
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
4 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
5 hrs agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
6 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
7 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
8 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
9 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
10 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
10 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
11 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines