हिंदी सिनेमा जगत की फेमस अदाकारा हेलेन आज भले ही फिल्मों से दूर हैं लेकिन, 60-70 के दशकों में वह इंडस्ट्री की हाइएस्ट पेड कैबरे डांसर रही हैं. आज उनका 87वां जन्मदिन है. उनका जन्म 21 नवंबर, 1938 को हुआ था. भले ही उनका सफल करियर रहा लेकिन, उन्होंने अपनी जिंदगी में काफी दुख झेले हैं. उनकी जिंदगी में दुखों ने तब दस्तक दे दी थी जब वह 3 साल की थीं. उन्होंने भाई को खोया, पिता का साया सिर से उठ गया. पहली शादी की तो पति ने टॉर्चर किया और बर्बादी का राह पर लाकर खड़ा कर दिया. बैंक वालों ने घर छीन लिया. ऐसे दुख हेलेन ने देखे हैं. उन्होंने दूसरी शादी की तो दूसरी पत्नी ही बनकर रहीं. चलिए बताते हैं उनकी दर्द भरी दास्तां के बारे में…
हेलेन जब 3 साल की थीं तो दुख ने उनकी जिंदगी में पहली बार दस्तक दी थी. उन्होंने पिता को खो दिया था. हेलेन शुरुआती समय में परिवार के साथ बर्मा के रंगून में रहती थीं. वहीं से उन्हें निकाल दिया गया था. बर्मा से उन्हें कइयों किलोमीटर पैदल आना पड़ा था. उनके साथ प्रेग्नेंट मां और भाई भी थे. रास्ते में ही उनकी मां का मिसकैरेज हो गया था और भाई की मौत. जबकि हेलेन का शरीर भी एकदम कंकाल हो गया था. भारत आने पर उन्हें इलाज के बाद अस्पताल तक जाना पड़ा था.
यह भी पढ़ें: ‘इंडस्ट्री माफिया को…’, दिव्या खोसला ने लीक की मुकेश भट्ट संग कॉल रिकॉर्डिंग, पूछा- ‘मैंने कोई छिछोरी हरकत की?’
नाकामयाब रही पहली शादी, पति का सहा टॉर्चर
हेलेन की पहली शादी नाकामयाब रही थी. उन्हेंने डायरेक्टर प्रेम नारायण अरोड़ा के साथ शादी की थी. लेकिन, बताया जाता है कि शादी से पहले दोनों लिव इन पार्टनर थे. फिर साल 1957 में उन्होंने फेरे लिए थे. उस समय हेलेन का करियर पीक पर था और वह हाइएस्ट पेड अभिनेत्री थीं जबकि प्रेम नारायण को उनके मुकाबले कम पैसे मिलते थे. लेकिन उनका नाम बड़ा था. बताया जाता है कि शादी के कुछ समय बाद प्रेम नारायण अभिनेत्री की सारी कमाई उड़ाने लगे थे. आलम ये हो गया था कि हेलेन कंगाल होने की कगार पर आ गईं. नौबत ये हो गई थी कि जिस घर में रह रही थीं उस घर को बैंक वालों ने सीज कर दिया था. करीब 16 साल तक वह अपनी बिखरती जिंदगी और शादी को बचाने की जद्दोजहद में लगी रहीं लेकिन, बचा नहीं पाईं.
यह भी पढ़ें: Manoj Bajpayee की 2 घंटे 12 मिनट की थ्रिलर फिल्म, जिसमें हर मोड़ पर डार्क ट्विस्ट; Z5 पर करें बिंज वॉच
पहले पति को दिया तलाक, फिर बन गईं सलीम की दूसरी पत्नी
प्रेम नारायण और हेलेन की कोई औलाद नहीं थी. रिश्ते में तंग आकर हेलेन ने अंत में साल 1974 को अपने जन्मदिन पर ही पहले पति को तलाक दे दिया. बताया जाता है कि इसका असर उनके करियर पर पड़ा. काम मिलना बंद हो गया था. हालत ये हो गई थी कि उनके पास किराए के पैसे तक नहीं होते थे. इन्हीं संघर्षों की बीच हेलेन की मुलाकात सलीम खान से हुई. आर्थिक तंग में सलीम ने हेलेन की मदद की. कई फिल्में दिलवाई. इसी बीच दोनों को प्यार हो गया और उन्होंने साल 1981 में शादी कर ली. हालांकि, इस रिश्ते से भी उनकी कोई औलाद नहीं. हेलेन और सलीम ने अर्पिता को गोद लिया था.
यह भी पढ़ें: Miss Universe 2025 Winner: कौन हैं मिस मैक्सिको? जिसके सिर सजा मिस यूनिवर्स 2025 का ताज, विवादों में रहा नाम
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
8 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
10 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
11 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
12 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines