Hanuman Ansh-Daayra-Vibe Box Office Collection: ‘हनुमान अंश’ सिनेमाघरों में छाई हुई है. सोशल मीडिया पर फिल्म की स्टारकास्ट की एक्टिंग की खूब तारीफ की जा रही है. वहीं ‘दायरा’ और ‘वाइब’ भी थिएटर्स में बनी हुई हैं. हालांकि ‘दायरा’ और ‘वाइब’ की कमाई लाखों में ही सिमटकर रह गई है. इसके साथ ही ‘हनुमान अंश’ को रिलीज हुए 46 दिन हो गए हैं और अभी तक फिल्म करोड़ों की कमाई कर रही है. इस फिल्म के सामने ‘दायरा’ और ‘वाइब’ फीकी पड़ गई हैं. इन तीनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर अभी तक कितनी कमाई की है, चलिए इसके बारे में डिटेल में जानते हैं.
‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार ‘हनुमान अंश’ ने 46वें दिन 4 करोड़ की कमाई की. इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी 15% रही. वहीं फिल्म के शोज की बात करें तो फिल्म के शोज 46 दिनों में 7,629 रहे. भारत में अब तक फिल्म ने 275.88 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 325.80 करोड़ है. वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात की जाए तो दुनियाभर में फिल्म ने अब तक 352.30 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है.
यह भी पढ़ें: OTT पर फ्री में देखें 7 एपिसोड्स की ये सीरीज, ‘गुड्डू भैया’ की ‘बहन’ संग दिखी ‘मुन्ना भैया’ की केमिस्ट्री
‘दायरा’ ने कितनी की कमाई?
करीना कपूर स्टारर ‘दायरा’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 4 दिन हो गए हैं. फिल्म ने चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर 45 लाख का कलेक्शन किया. इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी 11% रही. वहीं फिल्म के शोज 1,562 रहे. भारत में अब तक फिल्म ने 4.95 करोड़ का कलेक्शन किया. फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 5.93 करोड़ रहा. इसके साथ ही फिल्म ने दुनियाभर में अब तक 7.68 करोड़ की कमाई कर ली है. इस फिल्म में करीना कपूर के साथ-साथ पृथ्वीराज सुकुमारन लीड रोल में हैं.
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20 में कौन बना ऑडियंस का फेवरेट? जानें टॉप 5 में किन-किन कंटेस्टेंट्स का नाम
‘वाइब’ का कलेक्शन
वहीं प्रीति जिंटा की ‘वाइब’ ने चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर 90 लाख की कमाई की. इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी 12% रही. वहीं शोज की बात करें तो चौथे दिन फिल्म के शोज 2,609 रहे. भारत में अब तक 8.35 करोड़ का कलेक्शन हो गया है. फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 10 करोड़ है और वर्ल्डवाइड 11.50 करोड़ का कलेक्शन किया. इस फिल्म में प्रीति जिंटा के साथ-साथ कुणाल खेमू और स्पर्श श्रीवास्तव भी लीड रोल में हैं. वहीं भोजपुरी एक्टर दिनेश लाल यादव भी इस फिल्म में शामिल हैं. इन सभी सितारों की एक्टिंग को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं.
संबंधित खबरें
Koffee With Karan 9 में सलमान खान समेत गेस्ट बनेंगे ये 20 सितारे!
1 hr agoBigg Boss 20: 'तेरे जैसे बहुत देखे...', काजी तौकीर से फिर भिड़े स्काउट
2 hrs agoBreaking Bad के स्टार RJ Mitte का 34 की उम्र में हुआ निधन
3 hrs agoLIVE: यामी गौतम 'नई-नवेली' के गाने लॉन्च के लिए जाएंगी राम मंदिर
4 hrs ago11वें दिन 'दृश्यम 3' की कमाई में आई गिरावट, फिर भी किया ताबड़तोड़ कलेक्शन
4 hrs agoनुसरत भरूचा ने अस्पताल से दिया हेल्थ अपडेट, सर्जरी के बाद शेयर किया वीडियो
12 hrs ago'कॉफी विद करण' का आखिरी सीजन होगा बेहद खास, सलमान खान बनेंगे पहले मेहमान
13 hrs agoदिलजीत दोसांझ ने बदली दिल्ली कॉन्सर्ट की डेट, जानें अब कब करेंगे परफॉर्म
14 hrs agoNetflix पर परिणीति चोपड़ा की क्राइम-थ्रिलर 'रिपोर्टिंग लाइव' ने जमाया कब्जा
16 hrs ago‘जेलर 2’ हिंदी में नहीं होगी रिलीज? अफवाहों पर फिल्ममेकर्स ने तोड़ी चुप्पी
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines