Bigg Boss 20 में कौन बना ऑडियंस का फेवरेट? जानें टॉप 5 में किन-किन कंटेस्टेंट्स का नाम
Bigg Boss 20 Popular Contestants Week 2: बिग बॉस 20 इन दिनों चर्चाओं में बना हुआ है. इस वीक 5 कंटेस्टेंट्स ने ऑडियंस का दिल जीत लिया है. सोशल मीडिया पर भी ये सितारे छाये हुए हैं. चलिए आपको भी बताते हैं लिस्ट में कौन कौन शामिल हैं.
दूसरे हफ्ते में इन कंटेस्टेंट्स ने जीता ऑडियंस का दिल Pic CREDIT: INSTAGRAM(JioHotstar Reality)
Bigg Boss 20 Popular Contestants Week 2: सलमान खान के बिग बॉस 20 के कंटेस्टेंट्स को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं. आए दिन ये कंटेस्टेंट्स अपने मुद्दों पर लड़ाई करते दिखाई दे रहे हैं. वहीं वीक 2 में 5 ऐसे कंटेस्टेंट्स हैं, जिनका गेम फैंस को काफी पसंद आया. सोशल मीडिया पर भी ये सितारे छाये हुए हैं. चलिए आपको भी बताते हैं इस हफ्ते किन 5 कंटेस्टेंट्स ने ऑडियंस का दिल जीता.
विज्ञापन
पहले नंबर पर किसका नाम?
बिग बॉस 20 के फैनपेज बीबी तक की रिपोर्ट के अनुसार काजी तौकीर इस लिस्ट में पहले नंबर पर हैं. दूसरे हफ्ते में काजी को ऑडियंस ने खूब पसंद किया. शो की शुरआत से ही उनके गेम ने ऑडियंस को अपना फैन बना लिया है. वहीं पॉपुलैरिटी लिस्ट में काजी तौकीर पहले नंबर पर ट्रेंड कर रहे हैं. वहीं दूसरे नंबर पर यूट्यूबर स्काउट ओपी है. स्काउट को दूसरे हफ्ते में ऑडियंस ने काफी पसंद किया है, ये ही वजह है की स्काउट ट्रेंडिंग लिस्ट में दूसरे नंबर पर छाये हुए हैं.
वहीं तीसरे नंबर पर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अरिश्फा खान का नाम है. इस वीक अरिश्फा का गेम काफी स्ट्रॉन्ग दिखाई दिया. वहीं सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस के गेम के चर्चे खूब हो रहे हैं. दरअसल लेटेस्ट एपिसोड में अरिश्फा और स्काउट के बीच बहसबाजी देखने को मिली. वहीं दोनों के बीच इस मुद्दे को सलमान खान ने वीकेंड का वार में भी उठाया. वहीं सलमान खान ने अरिश्फा को सपोर्ट भी किया. अरिश्फा को फैंस सोशल मीडिया पर भी खूब पसंद कर रहे हैं. ये ही वजह है की अरिश्फा का नाम पॉपुलैरिटी लिस्ट में तीसरे नंबर पर है.
पॉपुलैरिटी लिस्ट में चौथे नंबर पर कनिका मान हैं. दूसरे हफ्ते में कनिका मान के गेम को फैंस ने काफी पसंद किया. इसी वजह से एक्ट्रेस चौथे नंबर पर हैं. कनिका मान की आदाओं का हर कोई दीवाना हो गया है. सोशल मीडिया पर भी एक्ट्रेस की रील्स काफी वायरल हो रही हैं. वहीं वीकेंड का वार में भी सलमान खान कनिका मान की एक्टिंग करते नजर आये. इसके साथ में कनिका और गुल्लू की दोस्ती को भी ऑडियंस पसंद कर रही है. वहीं पांचवें नंबर पर कनिका के दोस्त और घर के नए कप्तान गुल्लू का नाम शामिल है. गुल्लू के गेम को भी बाहर पसंद किया जा रहा है और गुल्लू अब कैप्टैन्सी टास्क जीतकर नई कप्तान बन चुके हैं.