OTT पर फ्री में देखें 7 एपिसोड्स की ये सीरीज, 'गुड्डू भैया' की 'बहन' संग दिखी 'मुन्ना भैया' की केमिस्ट्री
Prime Video Trending Series: प्राइम वीडियो और एमएक्स प्लेयर की लेटेस्ट सीरीज चर्चाओं में बनी हुई है. 7 एपिसोड्स की इस सीरीज में आपको एक से बढ़कर एक ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिलेंगे. चलिए जानते हैं आखिर हम किस सीरीज की बात कर रहे हैं.

Prime Video Trending Series: अगर आप भी कॉमेडी से भरी सीरीज देखने के शौकीन हैं तो, 7 एपिसोड्स की इस सीरीज को अपनी बिंज वॉच लिस्ट में ऐड कर सकते हैं. इसमें आपको कॉमेडी के साथ साथ ट्विस्ट एंड टर्न्स से भरे सीन्स भी देखने को मिलेंगे. सोशल मीडिया पर भी इस सीरीज के सीन्स काफी वायरल हो रहे हैं. सीरीज में 'मुन्ना भैया' का फनी अंदाज देखने को मिल रहा है. चलिए जानते हैं आखिर हम किस सीरीज की बात कर रहे हैं.
ओटीटी की ट्रेंडिंग सीरीज
2 / 6प्राइम वीडियो और एमएक्स प्लेयर की इसका नाम 'वेटिंग है' सीरीज है. इस सीरीज में 'मिर्जापुर' के 'मुन्ना भैया' के साथ 'गुड्डू भैया' की 'बहन' की केमिस्ट्री देखने को मिल रही है. दरअसल सीरीज में दिव्येंदु शर्मा और हर्षिता गौर लीड रोल में हैं और दोनों की जोड़ी को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं. इसके साथ ही इस सीरीज को आप फ्री में घर बैठे अपनी फैमिली के साथ बिंज वॉच कर सकते हैं.
सीरीज की कहानी
3 / 6सीरीज की कहानी की बात करें तो इसकी कहानी रेलवे पुलिस के इर्द-गिर्द घूमती है. सुगम मिश्रा एक ईमानदार रेलवे पुलिस अधिकारी होते हैं जिनकी नई-नई शादी हुई होती है. शादी के 1 दिन बाद ही सुगम मिश्रा अपनी ड्यूटी जॉइन कर लेते हैं. वहीं नौकरी जॉइन करने के बाद उनकी लाइफ में कई परेशानियां आती हैं. हालांकि सुगम अपनी सूझबूझ से इन परेशानियों को दूर करते हैं और अपनी ड्यूटी ईमानदारी से निभाते हैं.
कहानी में ट्विस्ट
4 / 6कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब सुगम को रेलवे टिकट के ब्लैक में मिल रहे टिकट्स के बारे में पता चलता है. सुगम जब इसकी जांच में लगते हैं तो उन्हें पता चलता है कि ये एक बड़ा स्कैम है. जिसके बाद सुगम अपनी बहादुरी से कई ऐजेंट्स को जेल में डलवा देते हैं. इस दौरान सुगम को लगता है कि सब ठीक हो गया है, लेकिन ये स्कैम और बड़ा बन जाता है. इसके बाद पूरी कहानी इसी के इर्द-गिर्द घूमती है कि कैसे सुगम इस स्कैम से आम जनता को बचा पाएंगे.
क्लाइमैक्स में छुपा सस्पेंस
5 / 67 एपिसोड्स की इस सीरीज के क्लाइमैक्स में असली सस्पेंस छुपा है. सुगम मिश्रा इस स्कैम का पर्दाफाश कैसे कर पाएंगे ये आपको कहानी के आखिर में देखने को मिलता है. आगे की कहानी जानने के लिए आपको ये सीरीज एमएक्स प्लेयर या फिर प्राइम वीडियो पर फ्री में देखनी होगी. सोशल मीडिया पर भी इस सीरीज के खूब चर्चे हो रहे हैं.
सीरीज की स्टारकास्ट
6 / 6सीरीज की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें दिव्येंदु शर्मा और हर्षिता गौर के साथ-साथ और भी सितारे हैं जिन्होंने अपनी एक्टिंग से ऑडियंस का दिल जीत लिया. इस सीरीज में भुवन अरोड़ा, कुमुद मिश्रा, यशपाल शर्मा, सुनीता राजवार, विजय मौर्य और प्रभाकर शर्मा मुख्य भूमिका में हैं. वहीं इस सीरीज की आईएमडीबी रेटिंग 7 है. वीकेंड पर इसे आप अपनी फैमिली के साथ बिंज वॉच कर सकते हैं.


















