Hansika Pre-Wedding: हंसिका ने लूटा प्री-वेडिंग लुक में फैंस का दिल, आउटफिट की कीमत जान उड़ जाएंगे होश

Hansika Pre-Wedding

Hansika Pre-Wedding: हंसिका ने प्री-वेडिंग लुक ने जीता फैंस का दिल, आउटफिट की कीमत जान उड़ जाएंगे होश

Hansika Pre-Wedding: हंसिका मोटवानी (Hansika Motwani) और सोहेल खतूरिया (Sohail Kathuria) ने 4 दिसंबर, 2022 को जयपूर में बड़े धूम-धाम से शादी की, जिनकी फोटोज और वीडियोज को सोशल मीडिया पर खूब प्यार मिल रहा है।

वहीं अब एक्ट्रेस ने प्री-वेडिंग की तस्वीरें शेयर कर सभी का ध्यान खींच लिया है, लेकिन चर्चा एक्ट्रेस की फोटो की नहीं बल्कि उनके आउटफिट की हो रही है।

https://www.instagram.com/p/Clz95njq6cl/?utm_source=ig_web_copy_link

देखें पोस्ट

एक्ट्रेस ने इन तस्वीरों को अपने इंस्टाग्राम अंकाउट पर शेयर किया है, जिसपर उनके फैंस जमकर अपना प्यार लुटा रहे हैं। फोटो में, हंसिका को मिरर वर्क शरारा सेट और सिल्वर टिश्यू ऑर्गेनजा से बने दुपट्टे को पहने देखा जा सकता है, जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही हैं। उन्होंने अपने ड्रीमी लुक को हैवी नेकपीस, एक मांग टीका और झूमर स्टाइल मांगटीका के साथ हेवी ईयररिंग्स से खुद को एक्सेसराइज किया।

https://www.instagram.com/p/Cl-k55TjH1F/?utm_source=ig_web_copy_link

इसी के साथ उनका मेकअप भी ऑन प्वाइंट है। हंसिका ने अपने ग्लैमरस लुक को हाईलाइटर और ढेर सारे मेकअप के साथ अपने प्री-वेडिंग लुक को पूरा किया। हंसिका मोटवानी ने सूफी रात के फोटोशूट के लिए अभिनव मिश्रा द्वारा सेट किया गया सुनहरा शरारा पहना।

इतनी कीमत है आउटफिट की

वहीं सोहेल के आउटफिट पर एक नजर डालें तो वो मिरर वर्क शॉल के साथ आइवरी शेरवानी में खूब जच रहे हैं। ये दोनों अपने इस आउटफिट में बेहद शानदार लग रहे हैं। फैंस का ध्यान सबसे ज्यादा जिस चीज पर जा रहा है वो है एक्ट्रेस का शरारा, जिसकी कीमत करीब 3 लाख रुपए हैं।

https://www.instagram.com/p/Cl5QpMvjmur/?utm_source=ig_web_copy_link

बता दें कि हंसिका और सोहेल खतुरिया ने अपनी शादी के हर रस्मों को निभाया है और उन्होंने अपने परिवार और दोस्तों के उपस्थिती में शादी की है। सोशल मीडिया पर इनके परिवार के साथ की एक तस्वीर भी है, जिसमें सारे बहुत प्यारे लग रहे हैं।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ